चिप्स देने के बहाने बुलाया फिर तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंका

भदोही जिले के सुरियावां कोतवाली के दानूपुर पूरबपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां एक कलयुगी चाचा ने भांग के नशे में तीन साल की भतीजी को चिप्स देने के बहाने बुलाया और उठाकर कुएं में फेंक दिया। घटना में मासूम की मौत हो गई। पूरी घटना छह साल बड़ी बहन की आंखों के सामने हुई। घटना के समय मासूम के माता-पिता काम पर गए हुए थे।सुरियावां कोतवाली के दानूपुर पूरबपट्टी निवासी राजू बिंद मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रीमा देवी भी लगन-बारात में पूड़ी आदि बेलने का काम करती है। दोनों की दो बेटियां है। जिसमें छह साल की बड़ी बेटी रागिनी और तीन साल की आंचल अक्सर घर पर अकेले ही रहती थी।

बृहस्पतिवार की सुबह भी पति-पत्नी अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर पर उनकी दोनों बेटियां अकेली थी। बताया जा रहा है कि इस बीच उनका चचेरा चाचा रंजीत उर्फ नन्हें आया और घर में खेल रही दोनों बहनों को चिप्स खाने के बहाने बाहर बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें बाहर आई तो रंजीत ने तीन साल की आंचल को उठा लिया और जाने लगा। इस पर बड़ी बहन रागिनी ने पूछा कि चाचा कहां जा रहे हो। जब तक वह कुछ समझती, तब तक वह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में मासूम को फेंककर फरार हो गया। 

इधर, परेशान रागिनी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे। रागिनी के बताए अनुसार जब लोगों ने कुएं में खोजबीन की तो मासूम का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी रंजीत उर्फ नन्हें को मोबाइल नंबर के आधार पर ट्रैस कर हिरासत में ले लिया।

मकर संक्रांति पर मुंबई से आया था घर

पुलिस के अनुसार हत्यारोपी चाचा भांग के नशे में था। वह मुंबई रहकर मजदूरी करता था। बीते महीने मकर संक्रांति के अवसर पर घर लौटा था। पुलिस ने पूछताछ में अब तक उसने मासूम में कुएं में फेंकने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था।

अधिकारी बोले

हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह भांग के नशे में था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मासूम की हत्या क्यों की। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। -मनीष द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक, सुरियावां

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000