स्पीड में गाड़ी और हाथ में शराब की बोतल, हाईवे पर जमकर किया हुड़दंग, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां युवा लड़के मिलकर हाईवे पर ना सिर्फ हुड़दंग मचा रहे थे बल्कि वो कार और बाइक स्पीड में चलाकर अपनी और दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे थे। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर अब ये काफी तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ लोग मिलकर कार में हैंगआउट कर रहे हैं। विंडो से उन्होंने अपने आधे शरीर को बाहर निकला हुआ है शराब पी रहे हैं । वो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी वीडियो में कुछ और बाइकर्स भी हैं जो उन्हें फॉलो कर रहे हैं और उनके भी हाथों में शराब की बोतल है। वीडियो देखकर ही ऐसा लगता है कि जैसे ये कभी भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 की है। इसे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया जो उसी रास्ते पर यात्रा कर रहे थे। वीडियो में लड़के साफ-साफ शराब पीते नजर आते हैं और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इस वजह से हाईवे पर काफी बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

खतरे में डाली जान…

कई प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि कार काफी तेज स्पीड में थी और बाकी लोग भी देखकर डर गए कि ये लोग किसी को टक्कर ना मार दें। वीडियो में 6 लोग तीन बाइक पर उसी कार को फॉलो करते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को X के हैंडल पर शेयर किया गया है।

वीडियो वायरल…

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स क्या पुलिस भी दंग रह गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और इन युवाओं की तलाश में जुट गई है। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। अमरोहा पुलिस ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि इस मामले की जांच करके जरूरी कार्रवाई के लिए संबधित लोगों को निर्देशित किया गया है। कई लोगों का कहना है कि यह काफी खतरनाक मामला है और पुलिस को एक्शन लेना ही चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000