बारात में शामिल होने आए थे कार सवार, अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा, 1 की हुई मौत

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां आजमगढ़ से सुल्तानपुर आए बारातियों की कार अनियंत्रित होकर खड्डे में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़ घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें CHC भेजवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

अखंडनगर के संसार पट्टी गांव की घटना…

जानकारी के अनुसार हादसा अखण्डनगर-गोड़बड़ी सड़क मार्ग पर संसार पट्टी गांव के पास रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। आजमगढ़ के कुशवा दीदारगंज गांव निवासी संजय कुमार विश्वकर्मा (30) तीन और लोगों के साथ बारात में सुलतानपुर के असैथा बालचन पट्टी में आया था।

बारात से वापस लौटते समय असैथा बालचन पट्टी में निर्माणाधीन सड़क पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़ सभी कार सवार घायलों को बाहर निकाला। हादसे में संजय कुमार विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल जिला अस्पताल रेफर…

घायलों में करण विश्वकर्मा (30 वर्ष), सुनील विश्वकर्मा (17 वर्ष) और अभिषेक विश्वकर्मा शामिल हैं। सभी घायलों को आनन-फ़ानन में एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव…

थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह सभी लोग असैथा बालचन पट्टी में एक बारात से वापस लौट रहे थे। जहां इनकी कार अनियंत्रित होकर खड्डे में गिर गई। ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000