कार सवार बदमाशों ने युवती की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के संभल के कैला देवी के गांव भमोरी पट्टी निवासी बबीता (17) की बुधवार की करीब रात 10: 30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी श्रीश्चंद्र ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। मृतका के भाई ने गांव के ही रिंकू और रजपुरा के गांव सैतुआ निवासी पप्पू पर हत्या का आरोप लगाया है। वही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी नीरज ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग गाजियाबाद में रहकर ट्रैक्टर चलाते हैं। बुधवार रात साढ़े 10:30 मां राजवती और बहन बबीता गजियाबाद से गांव आई थीं। दोनों को बाइक से गांव सौंधन से लेने गया था।

बारिश के चलते रास्ते में कीचड़ थी, इसलिए बाइक धीरे चला रहा था। गांव में स्कूल के पास पहुंचते ही गांव के रिंकू व पप्पू कार से आए और उनकी बहन के बाल खींच लिए और सिर से सटाकर गोली मार दी। शोर मचाता हुआ वह गांव की ओर भागा। दोबारा मौके पर पहुंचे तो बहन की मौत हो चुकी थी। बताया कि दोनों युवकों से पुरानी रंजिश है। इसी के चलते उन्होंने गोली मारकर हत्या की है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। तहरीर के आधार पर रिंकू और पप्पू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

किशोरी के अपहरण के मामले में जेल जा चुके हैं दोनों आरोपी…

किशोरी के पिता प्रीतम सिंह ने 23 फरवरी 2024 को गाजियाबाद के थाना लिंक रोड में बेटी और नातिन के अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पप्पू, रिंकू के अलावा बदायूं जिले का सरवन आरोपी थे। इसमें पप्पू और रिंकू पर बबीता का अपहरण किए जाने का आरोप लगा था। कुछ दिन पहले ही आरोपी जेल से छूटकर आए हैं। किशोरी के भाई का कहना है कि जेल जाने के बाद से आरोपियों ने रंजिश रखी और इसी रंजिश में उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस…

किशोरी के भाई के अनुसार घटना करीब 10.30 बजे की है। जबकि बबीता और उसकी मां रात आठ बजे निजी बस से सौंधन के बस अड्डे पर उतरीं थीं। इसके बाद ढाई घंटे का समय कहां लगा। इस बिंदु पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। एसपी कृष्ण कुमार ने एसओजी और थाने की टीम को सभी बिंदुओं पर छानबीन के निर्देश दिए हैं। जिससे घटना की सही जानकारी सामने आ सके। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। किशोरी की हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000