ट्रक की टक्कर से दूसरे ट्रक में घुसी कार, पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत

बरेली। बिथरी चैनपुर नवदिया झादा चौराहे के पास सोमवार सुबह सड़क हादसा पेश आया। उत्तराखण्ड के नानकमत्ता से पूर्व विधायक की कार मे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पूर्व विद्यायक के चचेरे भाई की मौत हो गई। जबकि भाभी गंभीर रूप से घायल हुई है। उत्तराखण्ड के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के बड़े चचेरे भाई यशोदा सिंह राणा कानूनगो हैं और लखीमपुर में पोस्टेड हैं। सोमवार सुबह वह कार से कहीं जा रहे थे। कार जैसे ही बरेली स्थित बड़ा बाईपास के पास नवदिया झादा चौराहे पर पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सामने चल रहे ट्रक मे घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से काट कर दंपत्ति को बाहर निकाला। तब तक यशोदा सिंह राणा की मौत हो चुकी थी। हादसे में उनकी पत्नी रजनी राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि चालक भाग गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000