चैंबर में घुसकर वकील की हत्या मामले का खुलासा, जीजा समेत 3 आरोपी हुए गिरफ्तार

गाजियाबाद में बुधवार को दिन दहाड़े की वकील की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अधिवक्ता मनोज चौधरी की हत्या के मामले में उसके जीजा अमित डागर और जीजा के भाई नितिन डागर सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। माना जा रहा है कि इसमें हत्या की वजह जानकारी दी जाएगी। गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र तहसील में बीते दिन चैंबर में घुसकर वकील मनोज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद तहसील क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हमलावार दिन दहाड़े वकील मोनू चौधरी के चैंबर घुसे और गोली मारकर फरार हो गए। घटना के समय मनोज चौधरी अपने चैंबर नंबर 95 में खाना खा रहे थे। तभी सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

चैंबर में घुसकर मारी गई गोली…

चैंबर के अंदर वकील की हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मनोज चौधरी का शव कुर्सी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच के दौरान दो संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए। घटना के चश्मदीद मुनेश त्यागी ने बताया कि दोनों हमलावर मुंह पर रुमाल बांध कर आए थे। उन्होंने मनोज चौधरी को गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस…

वकील मनोज चौधरी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ चुके थे, हालांकि हत्या की वजह क्या थी, क्यों इस वारदात को अंजाम दिया गया। ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में आज एक प्रेस कान्फ्रेंस करेगी, जिसमें हत्या की वजह सामने आ सकती हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000