सांसद रवि किशन को पति बताने वाली महिला और उसकी बेटी पर केस दर्ज, 20 करोड़ की रंगदारी मांगने का भी आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद और बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन शुक्ला की मुश्किलें बढ़ गई है। बीजेपी सांसद रवि किशन को मुंबई की एक महिला अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने अपना पति बताया है। इसके साथ उस महिला की बेटी शिनोवा सोनी ने रवि किशन को अपना पिता बताया है। इस महिला के दावे के बाद से यूपी की राजनीति में हड़कंप छा गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में बीजेपी कैंडिडेट रवि किशन शुक्ला का कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच रवि किशन की पत्नी ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में महिला समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। इस एफआईआर में एक सपा नेता पर भी आपराधिक षड्यंत्र करने का आरोप लगाया गया है।

रवि किशन शुक्ला की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति रवि किशन शुक्ला गोरखपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। प्रीति के मुताबिक, मुंबई की एक महिला जिसका नाम अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर है, उसने धमकी देते हुए कहा कि उसके और उसके साथियों के अंडरवर्ल्ड माफियाओं से संबंध है। अगर हमारी बात नहीं मानी तो तुम्हारे पति (रवि किशन शुक्ला) को मेरे साथ बलात्कार करने के मामले में फंसा दूंगी। साथ ही बदनाम करके छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया है।

20 करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी…

इतना ही नहीं, बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन की पत्नी ने अपर्णा सोनी पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए 20 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। अपर्णा सोनी के खिलाफ ब्लैकमेल कर 20 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने को लेकर मुंबई में शिकायत की गई थी। प्रीति शुक्ला ने शिकायती पत्र में बताया कि इस महिला और इसके साथियों से पूरा परिवार भयभीत है। अपर्णा सोनी नाम की महिला 35 साल से शादीशुदा है। इसके पति का नाम 58 वर्षीय राजेश सोनी है। 27 वर्षीय एक लड़की और 25 साल का एक लड़का है।

झूठे केस में फंसाने काआरोप…

एफआईआर के मुताबिक, इस आपराधिक षड्यंत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडे और एक पत्रकार भी शामिल हैं। रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने बताया कि अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर अपने पति और परिजनों के साथ विवेक कुमार पांडे समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र कर मेरे पति को बलात्कार के मुकदमे में झूठा फंसाना चाहते हैं।

लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज किया…

इसके साथ ही प्रीति ने कभी भी अपने, पति रवि किशन और परिवार को जान से मारे जाने की आशंका जाहिर की है। इसके अलावा छवि धूमिल करके चुनाव को प्रभावित करने और कोई भी गंभीर आपराधिक घटना होने की भी आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस ने बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला की पत्नी प्रीति शुक्ला की तहरीर पर अपर्णा सोनी, पति राजेश सोनी, बेटी शिनोवा, बेटा सौनक के साथ ही सपा नेता विवेक कुमार पांडेय और समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन सभी के खिलाफ धारा 120-B, 195, 386, 388, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000