माफिया अतीक के बेटे अली अहमद की बैरक में मिली नकदी, नैनी जेल के जेलर और चीफ वार्डन सस्पेंड

नैनी जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की बैरक की तलाशी के दौरान नकदी मिलने पर डीआईजी जेल ने डिप्टी जेलर मुलाकाती और चीफ वार्डन को तत्काल निलंबित कर दिया है। अली से मिलने भी कोई नहीं जाता ऐसे में उसके पास रुपये कैसे मिले इसको लेकर प्रश्न खड़ा हो गया है। केंद्रीय कारागार नैनी की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पास से नकदी मिलने के मामले मे जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी जेल की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए डिप्टी जेलर और एक चीफ वार्डन को डीआईजी जेल ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार रात को की गई है। डीआईजी जेल ने मंगलवार को अली की बैरक की तलाशी की थी। बता दें केंद्रीय कारागार नैनी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली बीते कई वर्षों से बंद है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे हाई सिक्योरिटी सेल में रखा हुआ है। साथ ही सेल की निगरानी के लिए 24 घंटे बंदी रक्षों की तैनाती की गई है।

हाईसिक्योरिटी बैरक में बंद है अली

हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अली से बीते कई वर्षों से कोई मिलने नहीं आता है। कभी-कभी उसके अधिवक्ता उससे मिलने आते हैं। ऐसे में उसके पास नगदी कैसे पहुंची इसकी जानकारी होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार को आनन फानन उसके कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1100 रुपये बरामद किए गए। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बुधवार की रात डिप्टी जेलर कांति देवी और चीफ वार्डन संजय द्विवेदी पर कार्रवाई की गई। इस पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि अली अहमद से कोई मिलने नहीं आता है। कभी-कभी उसके अधिवक्ता उससे मिलने आते हैं। उसके पास नगदी कैसे पहुंची यह जांच का विषय है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000