मौसम में हो रहे बदलाव तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण में इजाफा, कई इलाकों में हवा सबसे ज्यादा जहरीली

बरेली। मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज रविवार बरेली का न्यूनतम तापमान 11 है, जबकि अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट से ठंड भी बढ़ी है,लेकिन शहर का प्रदूषण कम नहीं हो रहा है।एक्यूआई में कमी को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 है।यह रात में 291 था, जो काफी गंभीर श्रेणी में है।शहर के सिविल लाइंस,राजेंद्र नगर और सुभाषनगर की हवा सबसे अधिक जहरीली हो गई है।यहां लोगों को सांस लेना दूभर है। यहां धूल और धुएं के मिश्रण ने हवा को जहरीला किया है। इसको लेकर पिछले दिनों राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने भी चिंता जताई थी। इसके बाद भी एक्यूआई में कमी को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। निर्माण कार्यों के कारण सबसे अधिक प्रदूषण बढ़ा शहर में हो रहे निर्माण कार्यों से सबसे अधिक प्रदूषण बढ़ा है। सुबह से रात तक धूल उड़ती है, तो वहीं कुटुबक्खाना ओवरब्रिज के निर्माण के पिलर की खुदाई चल रही है।

शहर में धूल और धुएं के मिश्रण से ही प्रदूषण में इजाफा हुआ है। एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। आज रविवार को एक्यूआई 291 तक पहुंच गया था, जबकि सुबह 10 बजे शहर का एक्यूआई 165 था। यह काफी चिंताजनक है। शहर के सिविल लाइंस का एक्यूआई 169, राजेंद्रनगर का एक्यूआई 164 और सुभाषनगर का एक्यूआई 163 हो गया है। इसके साथ ही पीएम 2.5 सिविल लाइंस का 90, राजेंद्र नगर का 81, और सुभाषनगर का 79 है, जो काफी बताया जा रहा है। इसके साथ ही पीएम 10 सिविल लाइंस का 193, राजेंद्र नगर का 171, और सुभाषनगर का 164 हो गया है। 10 प्रदूषित शहरों में सहारनपुर शामिल है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की हवा सबसे अधिक जहरीली है। यहां का एक्यूआई 282 हो गया है। जिससे सहारनपुर देश के टॉप 10 में शामिल हो गया है। इसके साथ ही दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में भी सहारनपुर शामिल है। इसके साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ दुनिया के टॉप 100 में 91वें नंबर पर है। सावधानी ऐसे बरतें शहर का एक्यूआई बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर काफी असर पड़ रहा है।

ऐसे में घरों से निकलने में सावधानी बरतने की जरूरत है।लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।डॉक्टर मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं,क्योंकि बरेली में सांस के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। एक्यूआई को लेकर सबसे बेहतर स्थिति ये है। 0 से 50 एक्यूआई है, तो यह बहुत अच्छी बात है।इससे सेहत पर कम असर होता है। 51-100 एक्यूआई भी ठीक है, लेकिन संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत हो सकती है। 101 के बाद ठीक नहीं है। 101 से 200 एक्यूआई से फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत होती है। 201-300 एक्यूआई काफी खराब है। लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत होना तय है। 301-400 एक्यूआई बहुत खराब है।लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा होता है। 401-500 एक्यूआई सबसे अधिक खतरनाक है। इंसान की सेहत पर सबसे अधिक खराब होती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000