आज जनता को होगा समर्पित उत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान,पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार गाजियाबाद वासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी कमला नेहरू नगर में 381 करोड़ की लागत से तैयार किए ग‌ए राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान का गोवा से शाम 4:10बजे वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। बता दें कि 200 बेड वाला उत्तर भारत का यह पहला राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान है। उद्धघाटन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीएम मोदी आज गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और गोवा स्थित यूनानी संस्थानों का उद्धघाटन करेंगे। राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान को तैयार करने में 381 करोड़ की लागत आई है। राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान आज जनता को समर्पित होने के बाद फिलहाल ओपीडी में मरीजों का इलाज होगा। जानकारी के अनुसार संस्थान में वर्ष 2023 से यूनानी विधा की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस संस्थान में कुल 14 विभाग होंगे। यूनानी पद्धति में परास्नातक और शोध की शिक्षा भी मिलेगी। इनमें औषधि विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मूल्यांकन, यूनानी चिकित्सा और प्रथाओं के वैज्ञानिक सत्यापन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रतिदिन 500 से 600 मरीजों का इलाज हो रहा है। 

राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान बंगलूरू और गाजियाबाद के निदेशक प्रो. अब्दुल वदूद ने बताया कि इस समय प्रतिदिन 500 से 600 मरीजों का इलाज हो रहा है। ओपीडी में चार विशेषज्ञ डॉक्टर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद ओपीडी में पांच से सात हजार मरीजों का इलाज शुरू होगा। संस्थान का निर्माण एक मार्च 2019 से शुरू हुआ था। तत्कालीन केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने शिलान्यास किया था। संस्थान में ये मौजूद सुविधाएं हैं। संस्थान में विदेशी छात्र भी पढ़ाई कर सकेंगे। यहां यूनानी दवाओं पर विभिन्न तरह के शोध किए जाएंगे। इसके अलावा यूनानी पद्धति में परास्नातक और पीएचडी की शिक्षा भी दिलाई जाएगी। संस्थान में मौजूद सुविधाओं की बात करें तो यहां ओपीडी, चार ऑपरेशन थिएटर, नर्सरी, सामान्य वार्ड, आईसीयू, एक्यूप्रेशर कक्ष, प्राइवेट वार्ड, फिजियोथेरेपी कक्ष, पंचकर्म कक्ष, जिम्नेजियम, सीएसएसडी, कैंटीन, शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक, ट्यूटोरियल रूम, सेमिनार हॉल, म्यूजियम, लाइब्रेरी, लैब समेत अन्य कक्ष बने हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000