मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी फरियाद, बोले-थाने पर ही निपटाया जाए मामला

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक बार फिर दोहराया कि थाना और तहसील स्तर के मामलों का निस्तारण वहीं किया जाए। इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों से कहा कि छोटे-छोटे मामलों का निस्तारण यदि जिला, तहसील और थाना स्तर पर होता तो लोग इतनी दूर से यहां जनता दरबार में नहीं आते। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जिला कार्यालयों, तहसीलों और थानों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित निस्तारण करें। सूबे के अफसर अपने कार्य के प्रति गंभीर ही नहीं हैं। ऐसे में उनसे जनता की शिकायतों का निस्तारण इमानदारी के साथ करने की बात करना बेईमानी होगी। गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित सुनवाई तो तब संभव है जब सूबे के अफसरों में दृढ़ इच्छाशक्ति होगी। यहाँ तो उनमें अपने कार्य के प्रति कायरता कूट-कूट कर भरी हुई है। जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं होता, उन्हें तो सिर्फ अपनी जेब कैसे भर ली जाये, सारा दिमाग उसमें लगा रहता है।    

मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया और फरियादियों की समस्याएं सुनी। गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री सुबह करीब आठ बजे जनता दरबार में आए। उन्होंने 100 से अधिक फरियादियों से उनकी समस्याएं सुनी और शिकायती पत्र लेकर संबंधित अफसरों को तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। महिला फरियादियों के साथ आए छोटे बच्चों को उन्होंने चाकलेट देकर दुलारा। मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात तो फरियादी रख पाता है, परन्तु उनके नकारे अफसरों से मिलना बहुत कठिन है। अफसरों की दशा यह है कि वह जनता दर्शन के समय भी अपने दफ्तरों में नहीं बैठते तो सुनवाई क्या खाक करेंगे ? सूबे की नौकरशाही भ्रष्ट और बेलगाम हो चुकी है। सिर्फ धनार्जन के चक्कर में सुबह से शाम तक अफसर गुणा गणित लगाते रहते हैं। जिसमें धन मिलने के आसार रहते हैं, उस कार्य को वह अपने आवास/बंगले पर भी देर रात्रि करने में संकोच नहीं करते। सूबे के अफसरों को इस बात की चिंता ही नहीं कि उनके ऐसे कृत्यों से सरकार की बदनामी होती है।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000