Instagram चला रहे थे बच्चे, तभी फीड पर आई गंदी Reel, मां ने छीना मोबाइल… 45 लाख फॉलोअर्स वाली इंफ्लुएंसर पर करवाई FIR

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर परोसी जा रही अश्लीलता और बच्चों पर उसके पड़ने वाले असर को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। ताजनगरी की एक जागरूक महिला ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ साइबर थाने में मोर्चा खोल दिया है। मामला तब बढ़ा जब महिला के बच्चे मोबाइल पर रील देख रहे थे और अचानक स्क्रीन पर अश्लील कंटेंट चलने लगा।

ताजगंज इलाके की रहने वाली रूबी तोमर पेशे से आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई करती है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कदम उठाया है। रूबी का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक खास यूजर आईडी के जरिए अश्लीलता फैलाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस विवादित आईडी पर जो वीडियो अपलोड हैं, उन पर 14-14 मिलियन (1.4 करोड़) तक व्यूज है।

इस इन्फ्लुएंसर की पहुंच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके दो इंस्टाग्राम अकाउंट्स हैं और दोनों पर मिलाकर करीब 4.5 लाख फॉलोअर्स है। फेसबुक पर भी हजारों लोग इसे फॉलो करते है।

जब पार्लर में दिखी ‘गंदी रील’

घटनाक्रम की शुरुआत 4 जनवरी से हुई। रूबी तोमर काम के सिलसिले में कमला नगर के एक ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां एक अन्य महिला मन्नू मोबाइल पर रील देख रही थी।अचानक एक ऐसी रील सामने आई जिसमें अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री थी। उस वक्त तो बात टल गई, लेकिन अगले ही दिन यह मामला रूबी के अपने घर तक पहुंच गया।

बच्चों के हाथ में था फोन और आ गई अश्लील क्लिप

5 जनवरी को रूबी के बच्चे घर पर मोबाइल देख रहे थे। बच्चे सामान्य वीडियो देख रहे थे, लेकिन तभी ‘एल्गोरिदम’ के कारण वही विवादित वीडियो बच्चों के फोन पर भी आ गया। पास बैठी रूबी की नजर जैसे ही स्क्रीन पर पड़ी, उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बच्चों से फोन छीन लिया।

जब रूबी ने उस इंस्टाग्राम पेज की गहराई से पड़ताल की, तो उन्हें पता चला कि उस आईडी पर मौजूद लगभग हर वीडियो में अश्लीलता और भद्दे इशारों की भरमार थी। वीडियो में इस्तेमाल किया गया ऑडियो और उस पर किए गए कमेंट्स इतने शर्मनाक थे कि उन्हें सार्वजनिक रूप से बताया भी नहीं जा सकता।

जागरूक मां ने उठाया बड़ा कदम

रूबी ने केवल फोन छीनकर बात खत्म नहीं की। उन्होंने समाज और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह का आपत्तिजनक कंटेंट  न केवल समाज की मर्यादा तोड़ रहा है, बल्कि छोटे बच्चों के कोमल मन पर बहुत बुरा असर डाल रहा है।

जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह इन्फ्लुएंसर आगरा के ही कमला नगर इलाके की रहने वाली है। रूबी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से उस यूजर आईडी को ट्रेस किया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

साइबर थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानून है। फिलहाल उस आईडी की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और जल्द ही संबंधित महिला को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000