9.5 करोड़ की GST चोरी करने वाली चीनी महिला और कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी की आड़ में 5 साल से कर रहे थे टैक्स की चोरी

मेरठ।  वस्तु सेवा कर (GST) चोरी के आरोप में चीनी महिला समेत दो लोगों को नोएडा में गिरफ्तार किया गया है।  दोनों को बुधवार को मेरठ जीएसटी कोर्ट में पेश किया गया।  दोनों ने नोएडा में TV स्क्रीन बनाने की कंपनी की आड़ में हेरफेर करते हुए जीएसटी चोरी की है।  गिरफ्तार की गई चीनी महिला कंपनी की हैंडलर थी, जिसका नाम एलिस ली है।  वहीं, कंपनी का डायरेक्टर विनय कुमार है।  इस कंपनी के और डायरेक्टर चीन में हैं।

मेरठ जीएसटी कोर्ट में पेश किए गए दोनों।

 मेरठ जीएसटी कोर्ट में कंपनी के निदेशक और उसकी सहयोगी चीनी महिला को लेकर मेरठ कोर्ट पहुंचे जीएसटी के कर अपवंचन अधिकारी (सीजीएसटी) सुधीर प्रकाश काला ने बताया कि दोनों बेहद ही शातिर हैं।  ये लोग नोएडा में वीडियो डिस्प्ले यूनिट बनाने का काम करते हैं।  जिस पर नियम के मुताबिक 28 फीसदी जीएसटी लगती है।  लेकिन दोनों ने बेहद ही सुनियोजित तरीके से अपने उत्पाद पर सिर्फ 18 फीसदी जीएसटी ही चुकाई थी।  इन्होंने दो तरह से टैक्स की चोरी की है।

गलत इनवाइस बनाते थे।

 जीएसटी ऑफिसर ने बताया कि ये लोग अंडर इनवॉयसिंग कर रहे थे।  इसका मतलब है कि उत्पाद की जो कीमत है वह ज्यादा होती थी, जबकि उसकी इनवॉइस कम राशि की बनाते थे।  इस प्रकार से दस्तावेजों में कम धनराशि दिखाते थे और फिर जीएसटी भी कम भरना पड़ता था।  जबकि जिस पार्टी से डील करते थे उससे पूरे पैसे लेते थे। उन्होंने बताया कि ग्राहक से तो जैसे किसी प्रोडक्ट के पूरी धनराशि 50 हजार रुपये लेते थे, लेकिन ज़ब जीएसटी देनी होती थी तो उसके लिए वे सिर्फ इनवॉयस पर महज 5 या 6 हजार रुपये ही दर्शाते थे, वह भी 18 प्रतिशत की दर से।

गुप्त जगह भी बनाते थे उत्पाद। 

सुधीर प्रकाश काला ने बताया कि ये चीन की रहने वाली महिला पूरे दिन कंपनी में इसी तरह से तमाम प्रोडक्ट की धनराशि को नकद राशि में लेकर एकत्र करती थी।  इसके बाद उस धनराशि को चाइना में बैठे अपने आकाओं को भेज देती थी।  इस कंपनी का 51 प्रतिशत का शेयर होल्डर विनय कुमार है।  उसे भी इस रकम से 51 फीसदी रकम जा रही थी।  सुधीर प्रकाश काला ने बताया कि जिस पते पर इन लोगों ने फैक्ट्री दस्तावेज में दिखाई थी।  उसके अलावा गुप्त रूप से दूसरी जगह भी उत्पादन करके टैक्स चोरी क़र रहे थे।  बड़ी ही गहनता से जांच के बाद ये लोग पकड़े गये हैं।  उन्होंने बताया कि लगभग 9.50 करोड़ रुपये की जीएसटी का मामला है।  वहीं, 27 करोड़ रुपये इन लोगों ने नकद लेकर टैक्स की चोरी की गई है।

 विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य सिंह ने बताया कि नोएडा में टेंटेक लेड डिस्प्ले नाम की टीवी स्क्रीन मैनुफैक्चरिंग कंपनी है।  जिसमें मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार और चीनी महिला एलिस ली उर्फ ली तेंगली सिक्योरिटी कैशियर है।  2019 से दोनों मिलकर 10 फीसदी GST की चोरी कर रहे थे।  इंटेलिजेंस की टीम ने ये चोरी पकड़ी थी। इसके बाद नोएडा में मुकदमा दर्ज किया था।

दोनों को कोर्ट ने भेजा जेल। 

लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय ने चीन की महिला समेत कंपनी के डायरेक्टर विनय कुमार को 1 सितंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में लेते हुए जेल भेजने का आदेश दिया है।  इन्हें मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में भेज दिया गया है।  उन्होंने बताया कि हवाला के माध्यम से टैक्स चोरी करके रकम चीन भेजी जा रही थी।  कंपनी के दो डायरेक्टर चाइना के हैं जो कि 49 फीसदी के पार्टनर हैं।  वहीं, भारत के रहने वाले विनय कुमार 51 प्रतिशत के पार्टनर हैं।  उन्होंने बताया कि बताया कि 5 करोड़ से ज्यादा के जो भी इस तरह के अपराध होते हैं उनमें जमानत का प्रावधान नहीं होता है।  विशेष अभियोजन अधिकारी ने बताया कि चीनी महिला 2019 में भारत आई औऱ तभी से इस कंपनी में नौकरी क़र रही है।  इससे पहले भी महिला जेल जा चुकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000