पुलिस की कार्यशैली पर सीएम नाराज, कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार निलंबित, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद बुलंदशहर पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को शासन ने भी डीजीपी से रिपोर्ट मांग ली है। यह वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। इसमें दिख रहा है पुलिस ने एक युवक की कार में तमंचा रखा और उसे अपराधी बनाकर जेल भेज दिया। पत्रिका उत्तर प्रदेश वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हालांकि पुलिस की फजीहत होने के बाद सोमवार देर रात ही एसएसपी ने दोषी कोतवाल, कस्बा चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए दो होमगार्ड के खिलाफ भी विभाग को रिपोर्ट भेज दी थी। उधर, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है।

21 जुलाई की बताई जा रही घटना

एक हिन्दी अखबार में छपी खबर के अनुसार बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करीरा निवासी अमित 21 जुलाई को अपनी ननिहाल गांव लोधई गया था। वापसी में शिकारपुर में पुलिस ने उसकी कार रुकवा ली। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी कार में तमंचा रखकर बरामदगी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवक तीन दिन जेल में रहा और फिर जमानत पर बाहर आया। सोमवार को अचानक सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद मामला शासन तक पहुंच गया।

सेना में जाने की तैयारी कर रहा था अमित

अमित के छोटे भाई अंकित ने बताया कि उसके भाई ने हाईस्कूल और पॉलिटेक्निक की परीक्षा पास कर रखी है। फिलहाल आर्मी की तैयारी कर रहा था और पिता के दुर्घटना में घायल होने पर उनके साथ खल की दुकान पर भी हाथ बंटा रहा था। परिजनों ने मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई है। बुलंदशहर के एसपी क्राइम डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाल राजेश कुमार चतुर्वेदी, कस्बा चौकी प्रभारी शुभम चौधरी, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को सस्पेंड किया गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एसपी क्राइम डॉक्टर राकेश मिश्रा को सौंपी है। सोमवार रात में ही एसपी क्राइम शिकारपुर कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की। एसएसपी ने प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर सोमवार देर रात शिकारपुर कोतवाल राजेश कुमार चतुर्वेदी, कस्बा चौकी प्रभारी शुभम चौधरी, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000