सीएम एकनाथ शिंदे ने जारी की पहली लिस्ट, इन आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने आठ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया है। मुंबई दक्षिण मध्य से राहुल शेवाले, कोल्हापुर से संजय मंडलिक, शिरडी से सदाशिव लोखंडे, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटिल, रामटेक से राजू पारवे, हातकणंगले से धैर्यशील माने और मावल से श्रीरंग आप्पा बारणे को टिकट दिया है। इस लिस्ट में सीएम शिंदे के बेटे और कल्याण सीट से मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे का नाम नहीं है। अगली लिस्ट में उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। शिवसेना ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए बयान जारी किया, ”आदरणीय शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के आशीर्वाद और शिवसेना के मुखिया एकनाथ शिंदे के आदेश से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की गई है।

यह है उम्मीदवारों की सूची…

मुंबई दक्षिण मध्य – राहुल शेवाले
कोल्हापूर -संजय मंडलिक
शिरडी – सदाशिव लोखंडे
बुलढाणा – प्रतापराव जाधव
हिंगोली – हेमंत पाटील
रामटेक – राजू पारवे
हातकणंगले – धैर्यशील माने
मावल- श्रीरंग आप्पा बारणे

एक सीट को छोड़कर सभी पर दोहराए जायेंगे प्रत्याशी…

आठ में सात सीट ऐसी है जिसपर मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया है। केवल रामटेक सीट पर नया प्रत्याशी बनाया गया है। मावल सीट पर पिछले चुनाव में श्रीरंग बार्ने ने अविभाजित एनसीपी के पार्थ पवार को हराया था। दक्षिण मध्य मुंबई सीट से राहुल शेवाले ने कांग्रेस के एकनाथ शिंदे को हराया था। शेवाले को 4 लाख से ज्यादा वोट हासिल हुए थे।

जीते हुए पर लगाया दांव…

संजय मांडलिक ने करीब तीन लाख वोटों के अंतर से एनसीपी के धनंजय महादिक को हराया था। शिरडी सीट पर साल-2019 में सदाशिव लोखंडे ने कांग्रेस भाउसाहेब कांबले को 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी थी। प्रतापराव जाधव पिछले तीन चुनाव से बुल्ढाणा से जीतते आ रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने एनसीपी के राजेंद्र भास्करराव शिंगणे को हराया था। हेमंत पाटिल ने हिंगोली में साल-2019 के चुनाव में कांग्रेस सुभाष वानखेडे को मात दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000