प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, कहा आपने तो सहयोगी होकर पीठ में छुरा घोंपने वाला किया है काम

लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है। मगर चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी दल और INDI अलायंस को प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी ने अलविदा कह दिया। गठबंधन तोड़ने के बाद अब प्रकाश आंबेडकर ने ट्वीट के जरिए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत पर हमला बोला है। उन्होंने संजय राउत पर पीठ में छुरा घोपने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट में संजय राउत से कई सवाल भी पूछे हैं।

प्रकाश आंबेडकर ने ट्वीट में क्या कुछ कहा…

वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने ट्वीट की शुरूआत ‘संजय, कितना झूठ बोलोगे?’ से किया। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘अगर आपके और हमारे विचार एक हैं तो हमें मीटिंग में क्यों नहीं बुलाते हैं? 6 मार्च की फोर सीजन्स होटल में हुई बैठक के बाद आपने हमारे किसी प्रतिनिधि को आमंत्रित क्यों नहीं किया? आज भी आप वंचित को आमंत्रित किए बिना बैठक क्यों कर रहे हैं?’

संजय राउत पर लगाया गंभीर आरोप…

प्रकाश आंबेडकर ने अपने ट्वीट में संजय राउत पर गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा, आपने तो सहयोगी होकर पीठ में छुरा घोंपने वाला काम किया है। हमें पता है आपने सिल्वर ओक्स में हुई मीटिंग में क्या रवैया लिया था। क्या ये बात सच नहीं है कि आपने हमारे खिलाफ अकोला में कैंडिडेट रखने की बात रखी? ये कैसा रिश्ता बना रहे हैं आप? एक तरफ गठबंधन का भ्रम दिखा रहे हैं और दूसरी तरफ हमें गिराने की साजिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी पहले महाविकास अघाड़ी दल और INDI अलायंस के साथ गठबंधन में थी। मगर महाविकास अघाड़ी दल के साथ सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनने के बाद प्रकाश आबेंडकर ने गठबंधन से दूरी बना ली और लोकसभा के 9 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000