सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला, बाबा साहब का अपमान करने वाले बांग्लादेश पर चुप क्यों हैं

लखनऊ। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि संविधान की प्रति दिखाकर ढोंग करने वाले लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप क्यों हैं। सीएम ने कहा कि कुछ लोग समाज को धोखा दे रहे हैं,झूठ फैला रहे हैं।ये वही लोग हैं जो हैदराबाद के निजाम द्वारा दलितों के गांव जलाए जाने पर चुप थे।

सीएम योगी ने कहा कि ये लोग संविधान की प्रति दिखाकर सिर्फ ढोंग कर रहे हैं।इनका बाबा साहब के मूल्यों से कोई लेना देना नहीं है।सीएम ने कहा कि ये लोग बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप हैं,एक भी शब्द नहीं बोल रहे हैं,क्योंकि ये सच को स्वीकार नहीं कर सकते और सच बोल भी नहीं सकते।

सीएम योगी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है।कांग्रेस ने इस आत्मा को नुकसान पहुंचाया है। 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर बाबा साहब का अपमान किया था,आज भी कांग्रेस वही कर रही है। उन्होंने मूल संविधान की प्रस्तावना में संशोधन कर उन शब्दों को जोड़ दिया, जिन्हें बाबा साहब ने मूल संविधान में जोड़ा ही नहीं था। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों को जनता के सामने बेनकाब करने की जरूरत है।

सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया। सीएम ने कहा कि आज बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं,बौद्धों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की हत्या की जा रही है। उनकी संपत्तियों को लूटा जा रहा है,माताओं और बहनों के साथ बलात्कार किया जा रहा है।जब तक जिन्ना की आत्मा वहां रहेगी ऐसी अराजकता जारी रहेगी।

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में गरीबों और वंचितों का शोषण किया जा रहा है। यह पाप 1947 में देश के विभाजन के रूप में सबके सामने था। इसका कुरूप रूप बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के रूप में फिर हमारे सामने है।

बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की बड़ी आबादी है। 1971 तक बांग्लादेश में 22 प्रतिशत हिंदू रहते थे। आज यह घटकर 6 से 8 प्रतिशत रह गया है। आज वहां जो कुछ भी हो रहा है, अगर इसी तरह नरसंहार होता रहा तो यह संख्या और कम हो जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में दलितों के लिए आवाज उठ रही है। केवल वे लोग आवाज उठा रहे हैं जो दलितों के लिए काम करना चाहते हैं, जबकि दलितों का हमेशा वोट बैंक के रूप में शोषण करने वाले बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप हैं। सीएम ने कहा कि बाबा साहब की सलाह मानने वाले आज भारत में सुरक्षित हैं और आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं। हमारी सरकार उनका (दलितों का) सम्मान कर रही है और उन्हें हर सुविधा दे रही है। हालांकि, योगेंद्र नाथ मंडल के बहकावे में आकर आज वे पाकिस्तान और बांग्लादेश में कष्ट भोग रहे हैं। मंडल बाबा साहब के समकालीन थे। उनकी सलाह पर ही 1947 में विभाजन के बाद बड़ी संख्या में दलित पाकिस्तान चले गए थे। हालांकि, मंडल 1950 में भारत वापस आ गए।

इस अवसर पर सीएम योगी ने लखनऊ में बनने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी। सीएम ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय केंद्र अंबेडकर महासभा की सलाह पर बनाया जा रहा है। इसमें बाबा साहब का स्मारक, भव्य सभागार और पुस्तकालय के साथ ही छात्राओं के लिए छात्रावास और गेस्ट हाउस भी होगा। इस अवसर पर अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष लालजी निर्मल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री असीम अरुण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000