विधानसभा में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी,कहा-भारत में चलेगी राम-कृष्ण और बुद्ध की परंपरा,बाबर औरगंजेब की नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हुआ।सत्र के पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला किया।सीएम ने कहा कि भारत में राम-कृष्ण और बुद्ध की परंपरा ही चलेगी, बाबर और औरंगजेब की परंपरा नहीं रहेगी।संभल को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद सीएम ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करना प्रशासन का दायित्व है।प्रशासन संभल में वही कर रहा है।

सीएम योगी ने सपा सदस्यों से कहा कि मंदिर को न छेड़कर आपने बड़ी कृपा कर दी,लेकिन 22 कुओं को किसने पाट दिया,आखिर मूर्तियां कैसे मिल रही हैं,नोटिस से परेशानी क्यों हो रही है। सीएम ने कहा कि संभल में तुर्क व पठान का विवाद चल रहा है।शफीकुर्रहमान बर्क (संभल से सपा के पूर्व सांसद) खुद को भारत का नागरिक नहीं, बल्कि बाबर का संतान कहते थे।सीएम ने कहा कि आपको तय करना है कि आक्रांताओं को अपना आदर्श मानते हैं या राम-कृष्ण,बुद्ध की परंपरा को। भारत में राम-कृष्ण व बुद्ध की परंपरा ही रहेगी, बाबर और औरंगजेब की परंपरा नहीं रहेगी।

विपक्षियों की खिंचाई करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम सोच रहे थे कि मिनी स्टेशन पॉवर कॉरपोरेशन चला रहा है, लेकिन संभल में धार्मिक स्थल से बिजली के मिनी स्टेशन संचालित हो रहे हैं। वहां कई मस्जिद ऐसी पाई गईं, जहां अवैध सब स्टेशन बनाकर फ्री में कनेक्शन बांटे गए थे।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में पावर कॉरपोरेशन का लाइनलॉस 30 से कम है,लेकिन संभल के दीपासराय व मीरासराय मोहल्ले में लाइन लॉस 78 व 82 फीसदी है। यह देश के संसाधनों पर लूट है। प्रशासन कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है तो उसे चोर कहेंगे और यदि प्रशासन चोरी पकड़ ले तो कहेंगे कि अत्याचार है।

सीएम योगी ने कहा कि सच्चाई सबके सामने आती है तो बुरा लगता है,जो बराबरी नहीं कर सकते, वे बुराई करते हैं।आप (विपक्ष) भी यही बुराई कर रहे हैं,आपकी बुराई में सत्य, न्याय नहीं झलकता,यह पक्षपातपूर्ण है। इससे लोकतंत्र की व्यवस्था कमजोर होती है। सीएम ने कहा कि किसी भी मुस्लिम,अन्य मत-मजहब के त्योहारों के दौरान समस्या नहीं होती तो हिंदू पर्व के दौरान यदि किसी ने समस्या खड़ी की तो सरकार सख्ती से निपटेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000