सीएम योगी का आरोप ‘देश में ‘शरिया कानून’ लागू करना चाहती है, कांग्रेस’  

CM Yogi In Amroha: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश में ‘शरिया कानून’ लागू करने और जनता की संपत्ति का बंटवारा करने की मंशा जाहिर की है। योगी ने अमरोहा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश के साथ गद्दारी की है और एक बार फिर गद्दारी करने के लिए अपने झूठा घोषणा पत्र के साथ आपके पास आए हैं।”

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखें। वह कहते हैं कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम ‘शरिया कानून’ लागू कर देंगे। आप बताओ यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा या किसी शरीयत से चलेगा ? कांग्रेस के लोग अपने घोषणा पत्र में इस बात की चर्चा करते हैं कि हम व्यक्तिगत कानून यानी शरिया कानून को लागू करेंगे, क्योंकि मोदी ने तीन तलाक की प्रथा को रोक दिया।

वह कहते हैं कि हम फिर से व्यक्तिगत कानून (पर्सनल लॉ) को बहाल करेंगे। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे जनता की संपत्ति को लेकर उसका बंदरबांट करेंगे। क्या आप कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी संपत्ति पर डकैती डालने की छूट देना चाहते हैं। एक तरफ आपकी संपत्ति पर उनकी कोई दृष्टि है और दूसरी तरफ माफिया और अपराधियों को अपने गले का हार बनाकर कैसे उनके नाम पर फातिहा पढ़ रहे हैं।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वर्ष- 2006 में की गई एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, ”डॉ. मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, उस समय उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।” उन्होंने पूछा, ”अगर ऐसा है तो हमारा दलित कहां जाएगा, पिछड़ा कहां जाएगा, खड़गवंशी, पाल, गरीब, किसान कहां जाएगा ? माताएं और बहनें कहां जाएंगी, नौजवान कहां जाएंगे ?”

उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत में आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर दिये जाने का दावा करते हुए कहा, ”10 वर्ष पहले देश में भय और आतंक का माहौल होता था, लोग भयभीत रहते थे। वर्ष- 2014 के बाद आतंकवाद को नियंत्रित किया गया और साल-2019 आते-आते मोदी सरकार ने ऐसा कार्य किया कि आतंकवाद की जड़ यानी कश्मीर के अनुच्छेद- 370 को समाप्त कर दिया। आज भारत में आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000