वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के खाने में मिला कॉकरोच.... उत्तरप्रदेशलखनऊ वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, अब कैटरिंग कंपनी देगी 45 हजार का जुर्माना By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 12, 2024 222 जबलपुर। वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। भोपाल से शहडोल के लिए सफर कर रहे डॉक्टर को खाने में कॉकरोच मिला। इसके बाद भोपाल में पदस्थ डॉ. शुभेंदु केसरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सहित रेल मंत्रालय से इस मामले की शिकायत की। मामले सामने आने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। अब यात्री की शिकायत पर रेलवे ने ठेकेदार पर 45000 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जबलपुर रेल मंडल ने 20000 तो वहीं आईआरसीटीसी ने कैटरिंग ठेकेदार पर 25000 का जुर्माना लगाया है। समाचार 222 Share