युवती पर कमेंट पड़ा भारी, कार से कुचलकर युवक की हत्या:लड़की समेत 3 गिरफ्तार

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र में हुई एक गंभीर घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 4 जनवरी की रात सवा एक बजे लालपुर चौक पर हुई थी। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एक लड़की अपने साथियों के साथ बार में गई थी, इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। युवक की पहचान करने के प्रयास में लड़की के साथ गए पक्ष और मृतक के पक्ष के लोगों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

लड़की के साथी बार के बाहर खड़े होकर बार से निकलने वाले हर व्यक्ति को रोककर लड़की से पहचान करा रहे थे। इसी बीच अंकित अपने साथियों के साथ बार के बाहर आया। आरोपितों ने अंकित को रोका तो अंकित उलझ गया और आरोपितों से कहने लगा कि उसे रोकने की हिम्मत कैसे हुई।

आरोप दोनों पक्ष से

विवाद बढ़ता चला गया। विवाद के दौरान मृतक अंकित कुमार सिंह द्वारा लड़की पक्ष के युवक रौशन प्रसाद पर एक बड़ा पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया गया। वहीं लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप है कि जान मारने की नीयत से चार चक्का वाहन से मृतक पक्ष के लोगों को कुचलने का प्रयास किया।

इस घटना में अंकित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए रिम्स, रांची ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में गढ़वा में हुई थी जीरो एफआइआर। घटना के वक्त लालपुर पुलिस को नहीं मिली थी कोई सूचना।

जीरो एफआइआर पर कार्रवाई

मृत्यु के बाद अंकित कुमार सिंह के शव को उसके दोस्तों द्वारा गढ़वा ले जाया गया। वहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के उपरांत गढ़वा थाना में जीरो एफआइआर दर्ज की गई।

गढ़वा थाना से प्राप्त जीरो एफआइआर के आधार पर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में रमनदीप सिंह, रौशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान सहित चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है।

दोनों युवकों के बाद युवती की गिरफ्तारी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रमनदीप सिंह उर्फ रोमी और रौशन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अभियुक्तों को रातू थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड सुंडिल क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त वाहन डिजायर कार, के साथ गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रौशन प्रसाद की महिला साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

युवती सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल, लालपुर चौक, रांची में रह रही थी। पुलिस के अनुसार अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

सिटी एसपी का कहना है कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। कुचलने वाला वीडियो भी पुलिस को मिला है। बार के अंदर कोई विवाद नहीं हुआ था।

बार के बाद पहचान के दौरान विवाद हुआ और घटना हो गई। पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है। आगे और खुलासा होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000