प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, छात्रा समेत पांच छात्रों पर परेशान करने की एफआईआर दर्ज

प्रयागराज के टैगोर टाउन फतेहपुर बिछुवा में शनिवार सुबह 12वीं के छात्र आशुतोष प्रताप गिरी (17) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि बेटे के साथ कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा अपने दोस्तों संग उसे ब्लैकमेल कर धमकी देती थी। उसने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है। एक कागज में युवती ने लिखा था ‘जाओ, मर जाओ।

घटना के बाद परिजनों ने छात्रा के हॉस्टल और थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आशुतोष शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ने के साथ ही कोचिंग करता था।  टैगोर टाउन फतेहपुर बिछुवा निवासी होमगार्ड विनोद कुमार गिरि पीआरवी डायल-112 में बतौर ड्राइवर हैं। इनके दो मकान हैं। वह मां, पत्नी, बेटी निधि और बेटे आशुतोष के साथ रहते हैं। विनोद की बहन की तबीयत खराब होने पर परिवार दूसरे में मकान में चला गया।
इस दौरान आशुतोष घर में अकेला था। विनोद ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे बेटे को जगाने पहुंचे तो शटर की सिटकनी लगी थी। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला। शटर उठाने पर देखा तो आशुतोष फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने छात्रा के लॉज के बाहर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को निकालकर थाने ले गई। इसके बाद परिजन थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। चार घंटे थाने का घेराव होने के बाद मामला शांत हुआ।

आरोप- दुष्कर्म में फंसाने की दी थी धमकी

पिता ने पुलिस को बताया कि कोचिंग पढ़ने के दौरान आशुतोष की एक युवती से दोस्ती हुई थी। वह एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। दोस्ती के बाद से ही उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह धन उगाही करती थी। बेटे ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है, अब नहीं दे पाऊंगा तो उसने दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि युवती ने दोस्तों संग मिलकर हत्या करने की धमकी भी दी थी। विनोद ने बताया कि बेटे ने एक दिन पहले ही इसकी जानकारी दी थी।
मोबाइल फोन पर मिली चैटिंग

पुलिस ने आशुतोष का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि आशुतोष की युवती से बातचीत हुई है। इस दौरान कई चैटिंग भी मिली। जिसमें छोड़ने के अलावा कई और मैसेज हैं। पुलिस ने मैसेज को साक्ष्य के आधार पर रख लिया है।

एक कागज पर लिखा था, ‘जाओ, मर जाओ’

पुलिस को एक कागज मिला है जिसमें लिखा है, ‘जाओ, मर जाओ।’ नीचे युवती का नाम है। परिजनों का कहना है कि यह युवती ने लिखा है। पुलिस कागज में लिखे हैडराइटिंग का आपस में मिलान कर रही है। मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी युवती यहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रही है। परिजनों ने युवती समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। – राजीव यादव, एसीपी, कर्नलगंज

वेलेंटाइन-डे पर टूट गई नौ महीने से बंधी रिश्तों की डोर

प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित कोचिंग में पढ़ने के दौरान अप्रैल-2025 में युवती और आशुतोष की दोस्ती हुई थी। महज नौ महीने ही बंधी इस रिश्ते की डोर वेलेंटाइन-डे के दिन टूट गई। पोस्टमार्टम हाउस आए परिजनों ने बताया कि आशुतोष वह पढ़ाई में बहुत तेज था।
वर्ष 2025 में कोचिंग उसका दाखिला करवाया गया। इसी कोचिंग में युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आशुतोष से हो गई। एक-दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर हो गया था। इस दौरान आपस में बात होने लगी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000