यूपी पुलिस की बढ़ेगी कनेक्टिविटी,पुलिसकर्मियों को मिलेगा हाई स्पीड मोबाइल डाटा

लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सीयूजी नंबर सिम को अपग्रेड करने का निर्देश दिया है। गृह विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिए हैं। अब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके 3जी सिम की जगह 4जी सिम देने की तैयारी शुरू हो गई है।

इसको लेकर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को निर्देशित किया है। 4जी सिम मिलने के बाद पुलिसकर्मी हाई स्पीड से जुड़ जाएंगे। पुलिसकर्मियों को पहले से अब अधिक डाटा मिलेगा और कनेक्टिवटी भी अच्छी होगी,जिससे अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

बता दें कि यूपी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कई साल से 3जी सिम से काम चला रहे हैं। 3जी सिम में अब तकनीकी समस्याएं भी आने लगी हैं। मोबाइल टेक्नोलॉजी में बदलाव से जल्द ही 5जी इस्तेमाल होने लगेगा। वहीं वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे 3जी सिम की वजह से कई जगहों पर नेटवर्क की समस्या का सामना भी करना पड़ता है, जिसे इस पहल से दूर किया जा सकेगा।

इसके अलावा ट्राई की गाइडलाइन के मुताबिक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को पुलिस के सीयूजी से होने वाली कॉल को प्राथमिकता देनी होगी। उदाहरण के तौर पर अगर किसी जगह बड़ी घटना होने पर आमजन के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों,कर्मचारियों का जमावड़ा लग जाता है, तो वहां मौजूद बीटीएस अधिक संख्या में कॉल करने की वजह से जाम हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए ट्राई ने कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वह पुलिस के सीयूजी सिम से होने वाली कॉल को प्राथमिकता प्रदान करे, ताकि आपात स्थिति में इमरजेंसी सेवाओं में देरी न हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000