ट्यूबवेल पर रची मौत की साजिश: गर्लफ्रेंड के लिए पति का करवाया मर्डर: 60 हजार में हायर किया था सुपारी किलर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने रिश्तों की मर्यादा और अपराध की सीमाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पत्नी ने अपने समलैंगिक संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक प्लान बनाया। फिर सुपारी किलर से पति को मरवा डाला। असोथर थाना क्षेत्र के सुमेर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने जो कहानी बताई, उसे सुनकर हर कोई दंग है।

पुलिस के मुताबिक, यह हत्या किसी पुरानी रंजिश या लूट के लिए नहीं, बल्कि दो महिलाओं के बीच के प्रेम संबंधों को परवान चढ़ाने के लिए की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सुमेर की पत्नी रेनू देवी और उसकी सहेली मालती देवी के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे। मालती पहले ही तीन शादियां कर चुकी थी और फिलहाल अपने एक बच्चे के साथ अलग रह रही थी। रेनू और मालती एक-दूसरे के इतने करीब आ गई थीं कि वे साथ रहना चाहती थीं।जब रेनू के पति सुमेर को इस असामान्य रिश्ते की भनक लगी, तो उसने कड़ा ऐतराज जताया। सुमेर ने दोनों के मिलने-जुलने और बातचीत करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। यही पाबंदी रेनू को पसंद नहीं आई।

ट्यूबवेल पर रची गई मौत की साजिश

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जब दोनों महिलाओं को लगा कि सुमेर उनके रिश्ते के बीच का रोड़ा है, तो उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। रेनू ने अपने करीबी ई-रिक्शा चालक जितेंद्र गुप्ता से संपर्क किया और पति की हत्या के लिए 60 हजार रुपये की सुपारी तय की। साजिश के तहत, पांच आरोपियों ने मिलकर सुमेर को ट्यूबवेल के पास घेरा। शूटरों ने पहले रस्सी से सुमेर का गला घोंटा। फिर चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

तीन गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता रेनू देवी, मालती देवी और शूटर राजू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, सुपारी लेने वाला मुख्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता और उसका एक अन्य साथी रामप्रकाश उर्फ मद्दू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000