कॉन्स्टेबल ने खुद की राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी: कलेक्ट्रेट के वेयर हाउस में मिला शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक आरक्षक ने सोमवार को इंसास राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। कलेक्ट्रेट के निर्वाचन शाखा स्थित वेयर हाउस के कमरे में उसकी खून से लथपथ लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पत्नी से उसका विवाद भी चल रहा था। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की है। आरक्षक ललित सोनवानी को हाल ही में पाली थाने से सिविल लाइन थाने भेजा गया था। उसकी ड्यूटी वेयर हाउस के ईवीएम कक्ष में लगी थी। रोज की तरह ललित ड्यूटी पर था। रात करीब 8 बजे जब कमरे में एक कर्मचारी पहुंचा तो आरक्षक का शव पड़ा था।

कमरे में शव के साथ क्या-क्या मिला…

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कमरे में बिस्तर पर आरक्षक का शव, इंसास राइफल, मोबाइल और सिगरेट का पैकेट पड़ा मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कुछ सैंपल लिए है। एसपी उदय किरण और डॉग स्क्वायड की टीम की भी मौके पर पहुंची थी।

2013 में पुलिस में हुआ था भर्ती…

आरक्षक ललित सोनवानी जांजगीर चांपा जिले के मोहदा गांव के रहने वाला था। वर्तमान में पूरा परिवार फरसवानी उच्चभठी गांव में रहता है। ललित 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। मैनपाठ पीटीएस से ट्रेनिंग ली थी।

2016 में हुई थी शादी, पत्नी से चल रहा था विवाद…

2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। उसके खिलाफ पत्नी ने चांपा थाने में अपराध भी दर्ज कराया था। जिसके बाद से वो शराब के नशे में रहता और ड्यूटी से गैरहाजिर रहता था।

सुसाइड से पहले परिजनों से की थी फोन पर बात…

सुसाइड करने से पहले जवान ने परिजनों से फोन पर बातचीत भी की थी। पिता से परिवार का हाल जाना था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फरसवानी उच्चभठी गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000