ड्यूटी पर तैनात सिपाही को रोडवेज बस ने कुचला, 20 मीटर तक घसीटा, मौत

मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी। 

अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी के गांव नगला चौखे निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र राम ब्रजेश सिंह 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। सितंबर 2022 में धर्मेंद्र का मेरठ में स्थानांतरण हुआ था। पांच माह पहले धर्मेंद्र पल्लवपुरम थाने पर तैनात हुए थे। सिपाही शुक्रवार ड्यूटी करके थाने पर ही सो गया। सुबह तड़के धर्मेंद्र ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान किसी कार्य से  अपनी बाइक पर सवार होकर फेस वन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।

फेस वन के सामने मुज़फ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में साइड मार दी, जिस कारण सिपाही बस के पहिए के नीचे आ गया। बस चालक 20 मीटर तक सिपाही को घसीटता रहा, जिस कारण सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही सिपाही के परिजनों को सूचना दी। 

स्पोर्टस कोटे से सिपाही बना था धर्मेंद्र….

मृतक सिपाही धर्मेंद्र स्पोर्टस कोटे से सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। अभी सिपाही आगे की पढ़ाई कर एसआई की तैयारी कर रहा था। धर्मेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। बाइक चलाने के दौरान धर्मेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। साइड लगने के दौरान बस का पहिया सिपाही की छाती पर चढ़ गया था। मृतक सिपाही 10 दिन की छुट्टी पर गया था और दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000