न्यायालय ने कानपुर हिंसा के मामले में जफर हयात हाशमी समेत चार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगरी कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। न्यायालय ने हिंसा के मामले में जफर हयात हाशमी और तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने हिंसा के मामले में अभी तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्‍मद राहिल और मोहम्‍मद सुफियान हैं। पुलिस के अनुसार हाशमी मौलाना अली जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्‍यक्ष है और बाकी लोग भी इसी संगठन से जुड़े हुए हैं।पुलिस ने हिंसा और पथराव की घटना के एक दिन बाद शनिवार को 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। हिंसा में 40 लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने रविवार को कोर्ट बंद होने की वजह से चारों आरोपियों को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करते हुए 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम कोर्ट में हिंसा के सभी आरोपियों की रिमांड लेने की अपील करेंगे। लखनऊ पुलिस ने हिंसा का मुख्य आरोपी हयात जाफर हाशमी समेत छह लोगों को शनिवार को राजधानी के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया था। इनके पास से 6 मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज़ बरामद हुए हैं जिसकी जांच कराई जा रही है। ये सभी कानपुर हिंसा में मुकदमा दर्ज होने के बाद और गिरफ्तारी से बचने के लिए एक न्यूज़ चैनल के यूट्यूब ऑफिस में जाकर छिपे थे।

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक जिला कानपुर में पीएम और राष्ट्रपति के आगमन के दिन सुनियोचित तरीके से जिस तरह हिंसा का माहौल बनाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा। कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने शनिवार को जफर हयात हाशमी समेत सभी 36 आरोपियों के नाम उजागर कर दिए थे। इसमें से 29 को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी बचे हुए आरोपियों को गिरफतार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कानपुर हिंसा के बाद योगी सरकार बेहद सख्‍त हो गई है। इस मामले को हर तरीके से खंगाला जा रहा है। अब यूपी एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा भी कानपुर पहुंच गए हैं। अब पुलिस के साथ एटीएस भी जांच में शामिल हो गई है। साफ है कि पुलिस और एटीएस मिलकर उपद्रवियों की कुंडली को खंगालेंगे। इस हिंसा के पीछे पीएफआई और आतंकी कनेक्शन की जांच पड़ताल होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000