टीवी सीरियल की भाँती प्रतापगढ़ में प्रेमी के साथ रहने के लिए प्रेमिका ने गढ़ी कहानी, न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच दर्ज कराया बयान

प्रतापगढ़। टीवी सीरियल और आधुनिक मूवी देखकर लड़के तो अपराध का रास्ता निकालते ही रहे, परन्तु अब लड़कियां भी लड़कों को मात देने का कार्य कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ न केवल शिक्षा, रजनीति और अपराध बल्कि प्रेमी-प्रेमिका की अजीबो-गरीब कहानी के लिए भी सुर्खियां बटोर रहा है। शनिवार 4 जून, 2022 को एक प्रेमिका ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अजीबो-गरीब तरीका अख्तियार किया। उसने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच बयान दर्ज करने के लिए प्रेमिका ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। आधुनिक लड़कियां भी टीवी सीरियल की भांति कार्य को अंजाम दे रही हैं।  

जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे नवल गांव की रहने वाली 19 वर्षीय बालिका अंशु पांडेय एक पखवाड़े पहले यानि 18 मई को अचानक घर से लापता हो गयी थी। इस मामले में अंशु पाण्डेय के ताऊ तीर्थराज पाण्डेय ने संगीपुर थाने में बैसन का पुरवा निवासी दिनेश सिंह के बेटे अंकित सिंह व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता, भाई और तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लिया था। बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। इधर कुछ दिन पहले अंशु ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट में बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई थी। इस पर हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह अपनी सुरक्षा में अंशु का बयान न्यायालय में दर्ज कराए। अंशु को शनिवार 4 जून, 2022 की दोपहर सीजेएम कोर्ट पहुंचना था। 

एसपी सतपाल अंतिल ने सीओ सिटी अभय पाण्डेय को महिला आरक्षियों के साथ पर्याप्त संख्या में अंशु को कोर्ट में पेशी के दौरान तैयार रहने के निर्देश दिए। अंशु पाण्डेय के कोर्ट पहुंचने से पहले सीओ सिटी अभय पाण्डेय फोर्स के साथ सीजीएम कोर्ट के गेट पर खड़े थे। मामले के विवेचक सियाराम ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस के संरक्षण में लड़की ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया है और प्रेमी के पास जाने की इच्छा जताई है। आधुनिकता के चकाचौध में आज कल की लड़कियां अपने परिवार और खानदान की नाक कटाने में तनिक भी देर नहीं लगाती। वह भूल जाती हैं कि जो माँ-बाप उन्हें पैदा किया और ठंडी, गर्मी व बरसात में उनकी परवरिस में स्वयं को कष्ट में रखकर उन्हें पाला, वह अपने आशिक के चक्कर में अंधी हो जा रही हैं। भले ही उनका सबकुछ लुट जाये, परन्तु उस समय वह अपने उस माँ-बाप का कहना नहीं मानती और अंधे प्यार में मरने-मिटने को तैयार रहती हैं।   

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000