10 हजार का इनामी गौकशी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में देर रात स्वाट टीम और थाना मसौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये का इनामी और गौकशी के मामले में वांछित आरोपी उस्मान उर्फ कलेजी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

गिरफ्तार आरोपी उस्मान उर्फ कलेजी पर विभिन्न थानों में कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हाल ही में मसौली क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

सूचना पर घेराबंदी, भागने के दौरान की फायरिंग पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में सक्रिय है और किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। इसी इनपुट पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। थाना मसौली क्षेत्र के धरौली मोड़ के पास जकरिया की ओर से आ रहे संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा।

पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में घायल

खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा।

अस्पताल में भर्ती, तमंचा-कारतूस बरामद

घायल आरोपी को गिरफ्तार कर तत्काल जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा गया। उसकी पहचान उस्मान उर्फ कलेजी निवासी बांसा, थाना मसौली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

गंभीर धाराओं में मुकदमे, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर मसौली और सफदरगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000