सिरफिरे आशिक ने प्यार में हुआ बेकाबू: घर से घसीटकर युवती को मारी गोली, बोला- तुम मेरी नहीं हुई, किसी और की  होगी कैसे

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में युवती की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपी ने भरी पंचायत में घर से उठा ले जाने की धमकी दी थी। मंगलवार रात अपनी धमकी पर अमल करने पहुंचा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की कैसे हो जाओगी। यह कहते हुए गोली मार कर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बसेला गांव के पूर्व प्रधान चेतराम अहिरवार ने बताया आरोपी दीपक काफी समय से उनकी नातिन पूजा को परेशान कर रहा था। कुछ समय पहले रास्ते में रोक कर छेड़खानी की थी। पूजा द्वारा घर में जानकारी देने पर बात पंचायत तक पहुंची। जहां आरोपी ने खुलेआम युवती को उठा ले जाने की धमकी दी थी। परिजन लोकलाज व बेटी का रिश्ता छूटने के डर से पुलिस के पास नहीं गए। बताया पूजा का रिश्ता झांसी जिले के गरौठा में तय किया था।

परिजनों ने आनन फानन में कराई गोदभराई…
आनन फानन में पांच दिन पहले पूजा की गोद भराई संपन्न कराई। 22 जून शादी की तिथि निकली थी, जिस पर विचार किया जा रहा था। परिजन शादी कर उसे गांव से विदा करने की तैयारी में जुटे थे। तभी आरोपी ने अपनी धमकी को अंजाम देने के प्रयास में पूजा की हत्या कर दी।

युवक से परेशान होकर छोड़ी थी पढ़ाई…
बताया मृतका पढ़ाई में तेज थीं। बीते वर्ष बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। आरोपी युवक द्वारा परेशान करने पर बीच में पढ़ाई छोड़नी पड़ी। उसके पिता राजकुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। राजकुमार के तीन पुत्र हैं। मृतका पूजा इकलौती पुत्री थी।

शादी का बना रहा था दबाव…
घर में घुसा सिरफिरा आशिक युवती को अगवा कर ले जाने लगा। विरोध करने पर तमंचे से गोली मार दी। उपचार के लिए ग्वालियर ले जाते समय मौत हो गई। आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा व सीओ पीके सिंह ने गांव पहुंच मामले की जांच पड़ताल की।

छत पर रो रहे थे परिजन…
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव निवासी पूर्व प्रधान चेतराम अहिरवार ने बताया मंगलवार रात अपने पुत्र रामकुमार व नाती रविंद्र के साथ गांव से महोबा के कुलपहाड़ एक बरात में गए थे। घर पर उनकी पत्नी श्यामबाई, बहू चैना व नातिन पूजा (22) तीनों छत पर रो रहीं थीं।

गोली पेट फाड़ कर निकल गई…
देर रात गांव का दीपक मकान के पीछे से उनके घर में घुस गया। आरोपी पूजा को जबरन अगवा कर अपने साथ ले जाने लगा। पूजा द्वारा शोर मचाने पर श्यामबाई व चैना बचाने पहुंचीं। आरोपी ने अवैध तमंचे से पूजा को गोली मार दी। पीठ से होते हुए गोली पेट फाड़ कर निकल गई।

दो तमंचा और कारतूस बरामद…
महिलाओं ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया पर वह मारपीट कर भाग निकला। घायल को सीएचसी से झांसी रेफर किया गया। झांसी में हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने कहा आरोपी को हिरासत में लेकर दो तमंचा कारतूस बरामद कर लिया है।

परिजनों ने शादी से किया था इनकार…
पूछताछ में सामने आया कि युवक और युवती में तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद युवती का रिश्ता गरौठा में तय कर दिया था। 22 जून की शादी थी। इसी बात से आक्रोशित होकर युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000