सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े लड़की को रोककर मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया

पटना। बिहार के मसौढ़ी अनुमंडल स्थित तारेगना गांव में तब अफरा-तफरी मच गई जब एक सिरफिरे आशिक ने सरेराह लड़की को गोली मार दी। गोली लगते ही लड़की तड़पकर गिर गई। वहीं युवक ने भी अपनी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और ट्रिगर दबा दिया. एक साथ दो गोलियों की आवाज सुनकर लोग दहल उठे। पहली गोली चली तो लोग पहले माजरा समझ नहीं पाए, लेकिन जब लड़के ने खुद को गोली से उड़ा लिया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाने का काम किया। मसौढ़ी में सिरफिरे आशिक की करतूत : दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़के की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया. वहीं लड़की को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

लड़की को नाक और होंठ के बीच गोली मारी गई है। उसे होश है लेकिन हालत काफी गंभीर है. गोली जबड़े में ही कहीं फंसी हुई लग रही है. प्रेम प्रसंग में गोलीबारी और खुदकुशी की वारदात: लड़का और लड़की दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं। मसौढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने वारदात को लेकर बताया कि शुरुआती जांच में ये लव अफेयर का मामला लग रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने बताया कि लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000