क्राइम ब्रांच ने फर्जी महिला एसडीएम को किया गिरफ्तार पीएससी में असफल होने के बाद ठगी का कर रही थी धंधा

इंदौर क्राइम ब्रांच ने फर्जी महिला एसडीएम को गिरफ्तार किया है। पीएससी में असफल होने के बाद महिला ठगी का धंधा कर रही थी। इसके बाद फर्जी एसडीएम बनकर लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की। शातिर महिला ने गनमैन, ड्राइवर और किराए पर गाड़ी भी रखी थी, जिससे लोगों पर रौब झाड़ सके। महिला बाल विकास अधिकारी और पीडब्ल्यूडी अधिकारी बनकर ठगी करती थी। महिला मूलतः सागर की रहने वाली है। इंदौर क्राइम ब्रांच महिला से पूछताछ कर रही है। पीएससी में असफल होने के बाद फर्जी एसडीएम बनकर रौब दिखाकर ठगी करने वाली महिला को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। महिला एसडीएम बन कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही थी। महिला के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुआ है। महिला ने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के नाम से भी फर्जी नियुक्ति पत्र बना चुकी है। महिला ने कई फरियादियों को नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगाया है।

इंदौर क्राइम ब्रांच डीपीपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि फर्जी एसडीएम नीलम पाराशर मूलता सागर की रहने वाली है। इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रह रही थी। महील ने कपड़ा व्यापारी से कपड़े खरीदे । उसे 70 हज़र रुपए नहीं लौटा रही थी। अपने आप को एसडीएम बताकर व्यापारी पर रौब झाड़ने लगी। व्यापारी को शक होने पर उसने पूरे मामले की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में कर दी। इंदौर क्राइम ब्रांच जब महिला से पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला ने कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है।महिला के पास से इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के नाम का एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी पुलिस को मिला है। इसके साथ ही कई तरह के आदेश पत्र इंदौर क्राइम ब्रांच ने महिला के पास जब्त किया है। महिला ने एसडीएम बनने के लिए पीएससी की तैयारी भी की थी। हालांकि जब सफल हुई तो महिला ने लोगों को ठगी का शिकार बनाना शुरू कर दिया। इंदौर क्राइम ब्रांच महिला से कड़ाई से पूछताछ में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000