पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश वाकिफ हुआ ढेर

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश वाकिफ (27) का शुक्रवार तड़के रौनापार थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया। वाकिफ पर गो-तस्करी, हत्या, लूट और चोरी जैसे 44 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे।

वह नेपाल बॉर्डर तक तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात एसटीएफ की टीम लूट की घटना के सुराग जुटाने गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाकिफ अपने तीन साथियों के साथ रौनापार की ओर भाग रहा है। सूचना पर एसटीएफ ने इलाके में घेराबंदी कर ली।

बदमाशों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वाकिफ को गोली लगी, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस वाकिफ को सीएचसी हरैया लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

STF टीम का नेतृत्व डिप्टी एसपी डीके शाही कर रहे थे। शाही वही अफसर हैं, जिन्होंने सुल्तानपुर डकैती कांड में वांटेड मंगेश यादव का एनकाउंटर किया था। वाकिफ पर गो-तस्करी, चोरी, हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 48 से अधिक मुकदमे आजमगढ़, गोरखपुर और जौनपुर सहित कई जिलों में दर्ज थे।

साल- 2023 में गोरखपुर गो-तस्करी कांड के बाद उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वाकिफ अपने गिरोह के साथ मिलकर पशुओं की चोरी और गोवंश की अवैध तस्करी करता था। पुलिस को वाकिफ की कई महीनों से तलाश थी। बीती रात वाकिफ का काम तमाम हो गया।

राज्य में 238 अपराधी ढेर…

सूबे में साल-2017 में योगी सरकार आने के बाद अपराध को नियंत्रण करने के लिए अपराधियों पर लगाम कसना शुरू हुआ तो विपक्षी दलों को ये कार्यवाही रास नहीं आयी और वह अपने वोटबैंक के नफा नुकसान को ध्यान में रखकर योगी सरकार को घेरने का काम करने लगी।

जबकि राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, मार्च- 2017 से जुलाई- 2025 तक यूपी पुलिस ने 14,000 से अधिक मुठभेड़ों में 238 अपराधियों को मार गिराया है। इस दौरान 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक घायल हुए। इसमें अधिकतर आरोपी विशेष समुदाय से रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000