अपराधी विकास तिवारी ने क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए दिया घटना को अंजाम, पांच गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

जमशेदपुर। बीते 12 फरवरी की संध्या लगभग 6:25 बजे मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटटू कृष्णा नगर में कुछ अपराधकर्मियों द्वारा गोली चालन की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें स्थानीय युवक शंकर सिंह और अनिल साव घायल हो गए थे। वहीं सूचना पाकर मानगो थाना प्रभारी अपने दल बल और टाइगर मोबाइल जवान सूरज शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जबकि जांच के क्रम में घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, टूटा हुआ हॉकी स्टिक और इनोवा कार संख्या जेएच 05 बीजे – 9804 भी बरामद किया। साथ ही घायल शंकर सिंह के पिता रामसेवक सिंह के बयान पर थाने में घटना को कारित करने वाले 9 आरोपियों के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया। जिसमें मानगो दाईगुटटू कृष्णा रोड निवासी शातिर अपराधी विकास तिवारी व भाई शुभम तिवारी, अतुल तिवारी, सागर प्रसाद, मंजर अहमद उर्फ आरजू, ब्रह्मानंद बस्ती का रहने वाला प्रिंस सिंह, तामुलिया के रहने वाले रोहन, अंकित कुमार ठाकुर और सोनू सिंह को आरोपी बनाया गया था।

वहीं मामला दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन भी किया गया था। वहीं गठित पुलिस टीम को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी नेशनल हाईवे से कार में सवार होकर शहर से बाहर भागने की फिराक में है। जिसपर पुलिस ने अभिलंब कार्रवाई करते हुए रेनॉल्ड कार संख्या जेएच 05 डीएल – 0374 को पकड़ा। साथ ही उसपर सवार पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। जिसमें शातिर अपराधी विकास तिवारी, प्रिंस सिंह, मंजर अहमद उर्फ आरजू, सागर प्रसाद और अंकित कुमार ठाकुर उर्फ गोलू शामिल है। गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल भी बरामद किया। वहीं बुधवार मानगो थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा किया। मौके पर एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि घटना से दो दिनों पहले क्षेत्र में बच्चों के बीच विवाद हुआ था।

जिसमें शातिर अपराधी विकास तिवारी कहीं ना कहीं से शामिल था। जिसका फायदा उठाते हुए उसने क्षेत्र में पुनः वर्चस्व कायम करने के लिए अपने लोगों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। उसपर 20 से ज्यादा संगीन मामले भी दर्ज है। जिसमें एक हत्या, चार हत्या का प्रयास, तीन आर्म्स एक्ट, एक रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग, दो गृहभेदन, तीन चोरी, एक रंगदारी, एक आगजनी, दो मारपीट और दो सरकारी काम में बाधा डालने का मामला शामिल है। उन्होंने बताया कि अपराधी विकास तिवारी छोटू पंडित हत्याकांड में सजायाफ्ता है और पेरोल बेल पर जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसी तरह अपराधी सागर प्रसाद भी पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही बचे हुए चार अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी भी कर रही है। पुलिस टीम में मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई अनुज कुमार-2, अनुज कुमार-1, शशि शंकर कुमार सिंह, पप्पू कुमार, संजीत कुमार, एएसआई मोहन कुमार, आरक्षी 956 भुवनेश्वर कुमार मेहता और और आरक्षी सूरज कुमार शामिल थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000