यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद, ज्वेलर्स शॉप पर बदमाशों का डाका, चार करोड़ की सोना-चांदी लेकर हुए फरार

यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद से ही ‘अपराध’ सिर चढ़कर बोल रहा है। ‘योगीराज’ में अपराधी बेलगाम हैं। अफसरों की कानून-व्यवस्था पर नकेल ढीली पड़ चुकी है। सुल्तानपुर शहर में बुधवार को दिनदहाड़े घटित वारदात नजीर है। चौक के ठठेरी बाजार में भरी दोपहर एक ज्वैलर्स शॉप पर करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने डाका डाला। तमंचा और रिवाल्वर दिखाकर सर्राफ और उसके स्टाफ को कब्जे में लेने के बाद शोकेस व आलमारियों को खंगाल डाला। एक अनुमान के मुताबिक तकरीबन चार करोड़ रुपए के कीमती सोने-चांदी के गहने एयर बैग में भरकर भरे बाजार तमंचा लहराते हुए भाग निकले। वारदात के बाद कुछेक लोगों ने भाग रहे बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश की।

लेकिन उन्हें तमंचा दिखाकर बदमाशों ने पीछे हटने को मजबूर कर दिया। फिलहाल इस वारदात ने यूपी के कानून-व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। सरेआम घटी इस दुस्साहसिक वारदात से शहर भर में सनसनी व आक्रोश व्याप्त है। विरोध स्वरूप नगर के समस्त सराफा व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन व बाज़ार बंद करके शीघ्र डकैतों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारियों का तांता लगा हुआ है। पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा व आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और संकेत दिए हैं कि वारदात करने वालों का सुराग लग गया है। जल्द ही घटना का वर्कआउट किया जाएगा। घटनाक्रम के अनुसार, सुल्तानपुर चौक ठठेरी बाजार में भरतजी सोनी की ज्वेलर्स शॉप है। रोजाना की तरह बुधवार को भी सुबह १० बजे दुकान खुलने के बाद कारोबार शुरू हो गया था।

दोपहर के १२.४५ हो रहे थे। दुकान में आए एक-दो ग्राहकों को दुकान मालिक गहने दिखा रहे थे। तभी अचानक दो बाइकों पर सवार होकर ५-६ हथियारबंद नकाबपोश आ धमके। दुकान में घुसते ही सभी ने तमंचा निकाल लिया और ज्वैलर्स व कर्मियों को धमकाते हुए आननफानन अलमारियों व तिजोरियों में रखा सोना-चांदी साथ में लाए हुए एयर बैग में झपट्टा मार मारकर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान एक बदमाश ने सीसी कैमरे का तार व डीबीआर खोजने में लगा रहा लेकिन वो कामयाब न हो सका। करीब ५-७ मिनट में जितना मिला आलमारियों व तिजोरियों में गहना, सभी बटोरकर बदमाश वापस बाइक से फरार हो गए। वापस जाते वक्त सिनेमा रोड, शाहगंज आदि स्थानों पर भीड़भरे रास्तों में कई जगह तमंचे निकालकर बदमाशों ने राहगीरों से रास्ता भी खाली कराया।

दरियापुर में बाइक से लुटे सामान लेकर गिरे बदमाश…

भागते वक़्त शहर के दरियापुर ओवरब्रिज के पास बदमाशों की तेजरफ्तार बाइक स्लिप कर गई। जिससे तिराहे पर तीनों बदमाश लूटा हुआ गहने भरा बैग लेकर गिर पड़े। कुछ सोने चांदी के गहने सड़क पर बिखर गए लेकिन उन्हें बटोरने का बजाय बदमाश प्रयागराज मार्ग से पुनः बाइक पर भाग निकले।

चौक में सनसनी, श्वान दल ने ली टोह…

इस दुस्साहसिक वारदात ने सुल्तानपुर पुलिस की मुस्तैदी की भी पोल खोल दी है। जिस वक्त घटना हुई ,सवाल है कि चौक पुलिस कहाँ पर थी? बीट के सिपाही कहां पर थे? घटनास्थल से मात्र ५०० मीटर पर कोतवाली व चौकी है लेकिन पुलिस सूचना के बाद पहुंच सकी। हालांकि इसके बाद एसपी सोमेन बर्मा शहर कोतवाल एके द्विवेदी व सीओ शिवम मिश्र ने मौका ए वारदात का जायज़ा लिया और शहर की नाकाबंदी कर दी गई। जगह-जगह तलाशी व अपराधियों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी गई। श्वान दल ने घटनास्थल से अपराधियों के भागने की दिशा को परखा तो वहीं फोरेंसिक टीम भी घंटों रुककर पड़ताल करती रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000