फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, बिना बोले निकले दोनों नेता

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है। फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। इस कारण दोनों नेता बिना बोले वहां से निकल गए ।जानकारी के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश के पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। बैरिकेटिंग तोड़कर मंच तक पहुंचने लगे। भगदड़ में कई लोग हुए जख्मी हो गए।

भगदड़ की वजह से मीडिया कर्मी के कैमरे का स्टैंड भी टूट गया। हंगामें के चलते बिना भाषण के ही राहुल और अखिलेश वापस निकल गए। अव्यवस्था के कारण फूलपुर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि राहुल अखिलेश की साझा रैली फूलपुर के पंडिला में होनी थी। मगर इस घटना के कारण दोनों नेताओं ने रैली को पूरा संबोधित भी नहीं किया।

प्रयागराज में कांग्रेस तो फूलपुर में सपा का प्रत्याशी

बता दें कि प्रयागराज में कांग्रेस तो फूलपुर में सपा का प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। दोनों के समर्थन में यह साझा रैली का आयोजन किया गया था। दोनों नेता सपा उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे। लेकिन इस रैली में भगदड़ मच गई। इस कारण वहां दोनों नेता बिना कुछ बोले निकल गए। इसके बाद राहुल और अखिलेश की साझा रैली प्रयागराज के मुंगारी में हुई।

2024 का चुनाव लोकतंत्र-संविधान बचाने का चुनाव- अखिलेश

मुंगारी में दोनों नेताओं ने कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह के समर्थन में साझा रैली को संबोधित किया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। एक तरफ, वो लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। दूसरी तरफ, आप और हम हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं।

संविधान पर हमला कर रहे हैं BJP-RSS के लोग- राहुल

वहीं, राहुल गांधी ने मुंगारी में कहा कि आज संविधान बचाने की लड़ाई है। BJP-RSS के लोग लगातार संविधान पर हमला कर रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि कोई भी ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000