गुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल के पास खजाने की हलचल; बोरे में मिले हजारों लोटे, देखते ही देखते मौके पर जुटी भीड़
ओंकारेश्वर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोग इसे आस्था पर चोट और श्रद्धालुओं की पवित्र सामग्री की चोरी मान रहे हैं। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान आदि गुरु शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थल के पास सोमवार सुबह बड़ी घटना सामने आई।
नए बस स्टैंड के पीछे प्रतिमा मार्ग पर हजारों तांबे के लोटे बिखरे मिले, जिन्हें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा मानो कोई पुराना खजाना निकल आया हो, देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। बाद में पता चला कि ये लोटे चोरी के हैं, जिन्हें कुछ महिलाएं बोरे में भरकर ले जा रही थीं। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो महिलाएं बोरे वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गईं। सूचना मिलते ही ओंकारेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बाइट प्रत्यक्षदर्शी महिला
एक महिला ने बताया कि सुबह-सुबह जब मैं सड़क मार्ग से निकली तो कुछ महिलाएं बोरे में तांबे के लोटे लेकर बैठी थीं। जब मैंने पूछा तो बोलीं कि वे दवा के पत्ते तोड़ने आई हैं। कुछ देर बाद सभी महिलाएं बोरे वहीं छोड़कर भाग गईं।