शिवपुरी में दलित युवक की हत्या; सरपंच और बेटे ने पीट-पीटकर ली जान, पत्नी समेत 8 पर एफआईआर

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 26 नवंबर को पुलिस ने सरपंच समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदरगढ़ गांव की है, जब 26 नवंबर को विष्णु जाटव अपने मामा के खेत में पानी लगा रहे थे।

क्या है पूरा मामला…

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थानांतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में सुभाषपुरा सरपंच सहित उसके स्वजन ने अपने मामा के यहां आए युवक को लाठियों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी मारपीट कर रहे हैं।

खेत पर पानी दे रहा था तभी लाठियों से मारपीट की…

बताया जाता है कि जिला ग्वालियर निवासी नारद पुत्र विष्णु जाटव उम्र 30 साल ग्राम इंदरगढ़ में निवासरत अपनी मामी विद्या जाटव के यहां आया था। इसी क्रम में जब वह खेत में पानी दे रहा था, उसी दौरान खेत की सिंचाई को लेकर गांव का दबंग सरपंच पदम सिंह धाकड़ व उसके स्वजन बेताल धाकड़, जसवंत धाकड़, अवधेश धाकड़, अंकेश धाकड़, मोहरपाल धाकड़, दाखा बाई धाकड़ व विमल धाकड़ उससे झगड़ा करने लगे। पहले तो उन्होंने नारद को गालियां दीं और जब इससे उनका मन नहीं भरा तो आरोपितों ने एक राय होकर लाठियों से उसकी मारपीट करना शुरू कर दिया।

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम…

पिटाई से घायल हुए नारद को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सरपंच सहित आठ लोगों पर हत्या सहित एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000