घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब

यूपी के प्रयागराज स्थित साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की खबर आने से पहले ही पूरे इलाके में अनहोनी की आहट होने लगी थी। बंद मकान से उठ रही तेज दुर्गंध से आसपास के लोग बेचैन थे। मंगलवार दोपहर तक स्थिति ऐसी हो गई कि मकान से 100 मीटर दूर तक दुर्गंध पहुंचने लगी।

जैसे-जैसे समय बीतता गया, दुर्गंध बढ़ती गई

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने पहले कभी इतनी तेज दुर्गंध महसूस नहीं की थी। जैसे-जैसे समय बीतता गया, दुर्गंध बढ़ती गई। पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। दहशत का माहौल बन गया। साउथ मलाका चौराहे से गुजरने वाले राहगीर रुककर इधर-उधर देखने लगे।

लोगों को लगा कोई जानवर मरा

शुरुआत में लोगों को लगा कि कहीं कोई जानवर मरा है। इधर, दुर्गंध बढ़ती गई और वैश्य परिवार के घर से कोई गतिविधि दिखाई नहीं पड़ी, तब लोगों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो तेज दुर्गंध से स्पष्ट हो गया कि घर के भीतर ही कुछ हुआ है।

बेड पर पड़े थे दंपती के शव, बेटे-बेटी की लाश भी मिली 

सनसनी तब फैल गई जब कारोबारी दंपती के शव बेड पर पड़े मिले। इसके बाद बेटी और बेटे के शव मिले तो पूरा मोहल्ला मानो हिल गया। कुछ ही मिनटों में घटना की खबर पूरे शहर में फैल गई। लोगों का हुजूम साउथ मलाका चौराहे की ओर उमड़ पड़ा। दुर्गंध इतनी अधिक थी कि लोगों का घटनास्थल के पास खड़ा होना मुश्किल हो रहा था।

घरों के दरवाजे-खिड़की बंद, दुकानों के गिरे शटर

आसपास रहने वाले लोग नाक और मुंह पर गमछा, रुमाल और मास्क बांधकर घरों से निकले। कई लोगों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। दुकानदार भी असहज दिखाई दिए। कुछ समय के लिए कई दुकानों के शटर तक गिरा दिए गए। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोग बैरिकेडिंग के पास पहुंचकर घटना की जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर बंद मकान के भीतर ऐसा क्या हुआ कि चार लोगों की जान चली गई।

500 मीटर तक आवागमन प्रभावित

भीड़ बढ़ने के कारण साउथ मलाका चौराहे और उससे जुड़ी सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया। लोग अपने वाहन रोककर घटनास्थल की ओर देखने लगे। कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे से लेकर आसपास की सड़कों तक करीब 500 मीटर लंबा जाम लग गया। पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारु रखने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ी।

फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मास्क पहनकर की जांच

फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मास्क लगाकर घटनास्थल पर जांच करते रहे। कई पुलिसकर्मियों को दुर्गंध के कारण बार-बार बाहर आना पड़ा। शवों की स्थिति और मकान के भीतर फैली बदबू से अंदाजा लगाया जा रहा था कि हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई। इलाके के बुजुर्गों का कहना है कि साउथ मलाका में उन्होंने पहले कभी इतनी बड़ी और भयावह घटना नहीं देखी। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या और कई दिनों तक किसी को भनक तक न लगना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000