मुर्दे ने डीएम से मांगी पेंशन, सच जानकर डीएम रह गए दंग, दो अधिकारियों को कर दिया निलंबित, जानें पूरी कहानी

अंबेडकरनगर। कागजों में जिंदा होना सच में जिंदा होने से शायद ज्यादा जरूरी है,क्योंकि किसी भी तरह की परीक्षा, इलाज,योजनाओं का फायदा और हर छोटी बड़ी जरूरत में कागजों में जिंदा रहना हर कदम पर आपके जिंदा होने का प्रमाण होता है,लेकिन किसी शख्स का जिंदा होने के बाद उसे कागजों में मार दिया जाए तो सोचिए ये उसके लिए कितनी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में सामने आया है। फाइलों में एक बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बुजुर्ग महिला अब खुद के जिंदा होने का सबूत पेश करने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही थी। बुजुर्ग विधवा महिला जिलाधिकारी अविनाश सिंह के दफ्तर में पहुंच गई और खुद को जिंदा साबित करने की कोशिश कर रही है।अधिकारियों के मनमानी की शिकार बुजुर्ग विधवा महिला ने डीएम को अपनी मुश्किलें बताईं।महिला को कागजों में मरने सूचना मिलने पर डीएम भी हैरान रह गए और फौरन कार्रवाई का निर्देश दे दिया।

डीएम के निर्देश पर महिला के वृद्धावस्था पेंशन की बहाली के लिए पत्र भी भेज दिया गया है। बुजुर्ग महिला को मृतक घोषित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई है।दो अधिकारियों के खिलाफ निलंबन का पत्र भेज दिया गया है।इस तरह की लापरवाही फिर से न हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए।

गुरुवार को जब डीएम अविनाश सिंह जनता दर्शन में बैठे थे, तभी एक बुजुर्ग विधवा महिला केवला देवी जनता दर्शन में पहुंच गईं।कटेहरी के पतौना गांव की रहने वाली केवला देवी के पति जोखूराम की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।बुजुर्ग केवला देवी ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए अप्लाई किया तो उसे कागजों पर मृतक घोषित कर दिया गया था।इसी सिलसिले में केवला देवी डीएम से शिकायत की और बताया कि उसे कागजों में मार दिया गया है।

फाइलों में केवला देवी को मृतक घोषित कर उसका पेंशन भी बंद कर दिया गया।एक साल से ज्यादा समय से केवला देवी खुद को जिंदा साबित करने की कोशिश कर रही हैं।केवला देवी ने जब डीएम से शिकायत किया तो डीएम अविनाश सिंह ने तत्काल इस पर कार्रवाई का निर्णय लिया और जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए इस मामले की तुरंत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

समाज कल्याण अधिकारी ने चंद समय में ही अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दिया।जांच रिपोर्ट के मुताबिक 2022-23 में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ने अपने स्त्यापन रिपोर्ट में केवला देवी को मृतक घोषित कर दिया था,जिससे केवला देवी की पेंशन बंद हो गई थी।डीएम के निर्देश पर वृद्धावस्था पेंशन पुनः बहाल करने के लिए समाज कल्याण उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा गया।

सत्यापन रिपोर्ट में लापरवाही और जिंदा महिला को मृतक घोषित करने वाले तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता शुक्ला के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने और सहायक विकास अधिकारी के निलंबन के लिए पत्र का निर्देश डीएम ने दिया है।

डीएम अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।ग्राम पंचायत अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सबको मिले ये हमारी प्राथमिकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000