महिला बैंक मैनेजर की (फ़ाइल फ़ोटो) उत्तरप्रदेशकानपुर नगर महिला बैंक मैनेजर का फ्लैट के कमरे में मिला शव, पति-पत्नी में तलाक को लेकर चल रहा था विवाद By Pratibha Rajdar Last updated Nov 14, 2024 385 कानपुर। कल्याणपुर में एक महिला बैंक मैनेजर का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के मुताबिक महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी। कल्याणपुर के गूबा गार्डन स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली 32 वर्षीय मेघा नायक फर्रुखाबाद स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। उनका अपने पति शिवदत्त नायक से न्यायालय में विवाद चल रहा था। पिछले तीन दिन से आगरा निवासी मेघा के पिता रामजी लाल नायक उसे फोन कर रहे थे। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने कानपुर निवासी रिश्तेदार को बेटी के फ्लैट पर भेजा, जहां मेघा का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। पड़ोसियों के मुताबिक मेघा पिछले लंबे समय से मानसिक तनाव में चल रही थी। जिसके चलते वह फ्लैट में किसी से भी बातचीत नहीं करती थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार 385 Share