बस्ती से लापता दरोगा का अयोध्या में मिला शव, सरयू नदी में उतराई लाश देखकर मल्लाह ने बुलाई पुलिस

अयोध्या। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय गौड़ का शव रविवार को अयोध्या जिले की सीमा पर सरयू नदी में उतराता हुआ पाया गया। यह स्थान अयोध्या कोतवाली के तिहुरा मांझा से सटा इलाका है। स्थानीय मल्लाह मोहरी मांझी ने वर्दी पहने शव को नदी में उतराता देख जल पुलिस, अयोध्या को सूचना दी।

जल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नदी से बाहर निकाला। हालांकि घटनास्थल को लेकर अभी पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं है। अयोध्या पुलिस का कहना है कि जिस क्षेत्र में शव मिला है, वह बस्ती जिले के विक्रमजोत क्षेत्र में पड़ता है। बस्ती के परशुरामपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय गौड़ गत पांच फरवरी से लापता थे। शुक्रवार को बस्ती की कुआनो नदी पर स्थित अमहट पुल के पास उनकी बाइक लावारिस अवस्था में मिली थी।

एसडीआरफ व पुलिस की टीमें उपनिरीक्षक की खोजबीन में लगी थीं। अजय गौड़ परशुरामपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उस दिन थाना प्रभारी विश्वमोहन राय के अवकाश पर हाेने की वजह से कार्यवाहक प्रभारी भी अजय गौड़ ही थे। शुक्रवार को उनकी मोटरसाइकिल कुआनो नदी के ऊपर बने अमहट पुल के पास संदिग्ध और लावारिस हालत में पाई गई थी। देवरिया जिले के मोरडीह, कोतवाली नगर क्षेत्र के मूल निवासी अजय बस्ती शहर में किराए का कमरा लेकर रहते थे।

उनके मानसिक तनाव में रहने की भी बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बस्ती जिले के भी उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हालांकि अभी शव की स्पष्ट पहचान के लिए उनके परिवारवालों को बुलाया गया है। उधर, शव बरामद होने की सूचना पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाली अयोध्या प्रभारी पंकज सिंह सहित बस्ती जिले के एसपी सिटी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पता चला है कि उपनिरीक्षक अजय गौड़ के भाई प्रशासनिक अधिकारी भी हैं। पुलिस स्वजनों के पहुंचने की प्रतीक्षा कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000