उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ बारात में गए बालक का शव खेत में पड़ा मिला,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका By Khulasa India News Desk Last updated Dec 1, 2025 282 प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में एक छह वर्षीय बालक का शव उसके घर के पास मिला। वह घर के बगल आए बरात में शामिल होने के लिए गया था। रात में ही वह बरात से गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश घर के पास खेत में मिली। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। चौबेपुर गांव निवासी बाबूलाल का पुत्र यश (6) घर के बगल आए बरात में शामिल होने के लिए गया था। आधी रात के बाद से वह बरात से गायब हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश घर के पास मिली। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बालक की हत्या का आरोप लगाया है। समाचार 282 Share