उत्तरप्रदेशअपराधकानपुर नगर भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, गोली मारने के बाद आठ बार चाकुओं से गोदा By Pratibha Rajdar Last updated Feb 18, 2026 125 कानपुर में रावतपुर थानाक्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक बजे दुकान की रंजिश में तीन युवकों ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर की पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद हत्या करने के लिए पेट में चाकू से गोद दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।नाजुक हालत में भाजपा नेता को पुलिस ने हैलट पहुंचाया। वहां हालत नाजुक बताई जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी के पास रहते हैं। मां रज्जो देवी और भाई सौरभ ने बताया कि छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। गोली मारने के बाद चाकुओं से गोदा मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे। इसी बीच साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट और अभिषेक ने अपने साथियों के साथ उसे जमकर पीटा। गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगीं चार टीमें उसके शरीर में सात से आठ चाकू के वार मिले हैं। पीठ पर गोली भी लगी है। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात हमला किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। भाजपा नेताओं का लग गया जमावड़ा घरों में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद हैलट अस्पताल के बाहर शहर भर के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए सर्किल का फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटनास्थल पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी जांच करने पहुंचे हैं। 125 Share