कचहरी परिसर में दरोगा पर जानलेवा हमला,वर्दी फाड़ी, चोरी की आरोपी को छुड़ाने की कोशिश

करेली थाने में तैनात दरोगा अर्जुन कुमार पर कचहरी परिसर में हमला किया गया। हिरासत में मौजूद मुल्जिम को छुड़ाने की कोशिश की गई। विरोध पर दरोगा को पीटा गया और उसकी वर्दी फाड़ दी गई। गला भी दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने छह नामजद व अन्य अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दरोगा अर्जुन कुमार शुक्रवार दोपहर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार की गई रीना वर्मा पत्नी रामनाथ वर्मा निवासी सादियापुर को रिमांड लेने के लिए कचहरी परिसर पहुंचा था।

आरोप है कि इसी दौरान कोर्ट रूम के बाहर घात लगाए बैठे रीना के पति रामनाथ वर्मा, उसकी चचेरी बहन, ससुर मुन्नालाल वर्मा व उसके साथी दीपक यादव, उसके साथ आए अधिवक्ता सोनू यादव व जिआउद्दीन निवासी बड़ा ताजिया थाना कोतवाली ने अन्य अधिवक्तागण के साथ मिलकर एकराय होकर आरोपी को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह सभी एकराय होकर उसे मारने पीटने लगे।

जान बचाकर भागने पर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और फिर गला दबाने लगे। वर्दी भी फाड़ दी। इससे वह वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, करेली इंस्पेक्टर अमरनाथ राय का कहना है कि चोरी के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी डिमांड लेने के लिए दरोगा कोर्ट में पहुंचा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000