कोचिंग से लौट रहे छात्र पर हुआ जानलेवा हमला, मरा जानकर भागे आरोपी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति कह रहा है कि जान से मार दो। हमला करने वालों में महिला पुरुष व युवक दिख रहे हैं। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को ललकारा इसके बाद छात्र को मरा जानकर भाग गए। यूपी के बदायूं स्थित फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते छात्र को घेरकर मंगलवार शाम को जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन खून से लतपथ छात्र को थाने ले गए जहां से उसे इलाज के लिए भेजा गया। इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बना ली और गुरुवार को उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो उसे बेरहमी से पीटते कुछ लोग नजर आ रह हैं। एक व्यक्ति कह रहा है जान से मार दो। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की थोड़ी सी लापरवाही से ही बड़ी घटना हो जाती है। ऐसा ही एक मामला फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया का सामने आया है। यहां की रहने वाली मिथलेश कुमारी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में उनके बेटे सुमित पर पहले भी हमला हो चुका है। शिकायती पत्र देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बेटा मंगलवार की शाम छह बजे कोचिंग पढ़कर लौट रहा था।

वह गांव के तिराहे पर पहुंचा तो गांव के ही पांच-छह लोगों ने उसे घेर लिया और जानलेवा कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति कह रहा है कि जान से मार दो। हमला करने वालों में महिला पुरुष व युवक दिख रहे हैं। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को ललकारा इसके बाद छात्र को मरा जानकर भाग गए।

सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे थाने ले गए। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही इलाज को अस्पताल  में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000