सिर्फ 8 सेकंड में टली मौत, RPF जवान ने बचाई जान, बेटे के लिए बहू देखने जा रहा था शख्स

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की बहादुरी और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ जवान ने 8 सेकंड में एक यात्री की जान बचा ली। यह पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उरई शहर के मोहल्ला इकलासपुरा निवासी भगवान दास अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रिश्तेदारी में लड़का देखने जा रहे थे। उसी दौरान उरई रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी के गुजरने का समय हो गया। ग्रीन सिग्नल मिलने के कारण मालगाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस बीच जल्दबाजी में भगवान दास ने नियमों को दरकिनार करते हुए रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया। यह कदम उनकी जान पर भारी पड़ सकता था।

ट्रैक पार कर रहा था शख्स

घटना के समय आरपीएफ थाने के हेड कांस्टेबल भीमसेन त्रिपाठी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात थे। उनकी नजर जैसे ही ट्रैक पार कर रहे यात्री पर पड़ी, उन्होंने बिना एक पल गंवाए तुरंत दौड़ लगाई।साहस का परिचय देते हुए भीमसेन त्रिपाठी ने यात्री को पकड़कर जोर से प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। यात्री को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के कुछ ही क्षण बाद मालगाड़ी तेज रफ्तार से उसी ट्रैक से गुजर गई

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देखा जा सकता है कि यह पूरा घटनाक्रम महज 8 सेकंड के भीतर पूरा हो गया। जरा सी भी देरी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस साहसिक कार्य के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

रेलवे की लोगों से ये अपील

आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि रेलवे द्वारा ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ अभियान के तहत यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की जाती है कि वे ट्रैक पार करने के बजाय फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट या सब-वे का उपयोग करें। स्टेशन पर नियमित रूप से एनाउंसमेंट के जरिए भी लोगों को सतर्क किया जाता है। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान यात्रियों को रोकते-टोकते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है।

इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल भीमसेन त्रिपाठी की बहादुरी की जानकारी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को दे दी गई है। यह घटना को रोकना ना सिर्फ आरपीएफ जवानों की सतर्कता का उदाहरण है, बल्कि यात्रियों के लिए भी एक सख्त चेतावनी है कि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000