चेन पुलिंग के बाद सवार हुई मौत,आरपीएफ जवानों के साथ 18 मिनट हत्यारों ने खेला खूनी खेल

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान मो़हम्मद जावेद और प्रदीप कुमार की नृृशंस तरीके से हुई हत्या से रेल महकमा हिल गया है। घटना हुए लगभग 36 घंटे से अधिक का समय बीत गया,लेकिन पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा।अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि धीना में चेन पुलिंग के बाद हत्यारे चढ़े और हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों को अलग-अलग गेट से फेंक दिया।

पुलिस का मानना है कि इस घटना को अंजाम देने में संभवत: शराब तस्करों का हाथ होगा।वैसे पुलिस तस्करों के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इस मामले में जावेद के भाई तबरेज ने अज्ञात के खिलाफ गहमर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरपीएफ के मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जाने के लिए जवान जावेद निवासी दवैथा और प्रदीप कुमार निवासी करका भोजपुर मंगलवार-बुधवार रात 12़:41 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सवार हुए। ट्रेन अपने निर्धारित समय से खुल गई। 32 मिनट में धीना स्टेशन पहुंची तो अचानक चेन पुलिंग होने से गाड़ी रुक गई। लगभग सात मिनट गाड़ी रुकी रही। इसके बाद 18 मिनट में बकैनिया गांव के पास पहुंची। इसी 18 मिनट में जवानों के साथ अनहोनी हुई। हत्यारों ने इतने समय में उन्हें बेरहमी से मारा-पीटा और हत्या के बाद निर्वस्त्र कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए।

आरपीएफ आरक्षी मो. जावेद के भाई तबरेज की तहरीर पर गहमर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

पुलिस पीडीडीयू स्टेशन से लेकर गुवाहाटी एक्सप्रेस के बी-3 कोच के यात्रियों से हत्याकांड का क्लू तलाश करेगी।इसके लिए जनपद पुलिस की टीमें पीडीडीयू जंक्शन भेजी गई है, ताकि वहां के सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हत्याकांड का सुराग लगाया जा सके।- डॉ. ईरज राजा एसपी

बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान मोहम्मद जावेद और प्रदीप कुमार की नृशंस तरीके से हत्या कर शवों को दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग पर बकैनिया गांव के पास आठ सौ मीटर के फासले पर अप व डाउन लाइन में फेंक दिया गया था।एक का शव पूरी तरह से नग्न था पैर में सिर्फ मोजा था।दोनों के सिर पीठ और कोहनी पर चोट के निशान थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000