बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तरप्रदेशराजनीतिलखनऊ आरक्षण से खिलवाड़ न करें विपक्षी दल,ये डॉ. अंबेडकर के अनवरत प्रयासों का नतीजा है: मायावती By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 22, 2024 196 लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा कि एससी-एसटी के साथ ओबीसी समाज को भी मिला आरक्षण का संवैधानिक हक डॉ. अंबेडकर के अनवरत प्रयासों का नतीजा है,जिसकी अनिवार्यता और संवेदनशीलता को भाजपा,कांग्रेस व अन्य पार्टियां समझकर कोई खिलवाड़ न करें। बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा,कांग्रेस आदि दल आरक्षण के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और इसे निष्प्रभावी बनाते हुए खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि एससी-एसटी आरक्षण में उप-वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर इन वर्गों में आक्रोश है। इन वर्गों के द्वारा आज भारत बंद के तहत सरकार को ज्ञापन देकर संविधान संशोधन के जरिए आरक्षण में हुए बदलाव को खत्म करने मांग की जा रही है।इसका बसपा ने भी समर्थन किया है और बंद में बिना किसी हिंसा के अनुशासित व शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है। समाचार 196 Share