बॉयफ्रेंड के घर रह रही गर्लफ्रेंड की मौतः प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े मिले, 6 महीने पहले पति को छोड़कर प्रेमी संग भागी थी

कानपुर में प्रेमी के साथ रह रही गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। घरवाले घर छोड़कर भागने लगे तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस घर पहुंची और महिला के बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद कमरे में देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें मौत की वजह ब्लीडिंग आई है। महिला के प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े भी मिले। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज कर लिया। महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। 6 महीने पहले ही वह घर से भागकर बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी थी। मामला बिधनू थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया पर मिले, फिर अफेयर हुआ

बिधनू थाना क्षेत्र के मझावन कस्बे में रहने वाले धर्मवीर की 21 वर्षीय बेटी मानसी की शादी 3 साल पहले कानपुर देहात के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात बिधनू के जगदीशपुर गांव निवासी मनीष यादव से हुई। दोनों में बात शुरू हो गई। बातचीत का यह सिलसिला प्रेम में बदल गया। दोनों के बीच अफेयर हो गया। फिर दोनों ने एक साथ रहने में सहमति बनी। करीब 6 महीने पहले मानसी मझावन एक कार्यक्रम में शामिल होने आई।

यहां से वह मौका देखकर बॉयफ्रेंड मनीष के साथ भाग गई। पिता ने बिधनू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब 10 दिन बाद पुलिस ने मानसी और उसके प्रेमी मनीष को पकड़ लिया। बिधनू थाने में मानसी ने कहा कि वह पति के घर नहीं जाएगी। अपने बॉयफ्रेंड मनीष के साथ रहेगी। पिता बोले- मनीष मेरी बेटी से बात नहीं करने देता था मानसी के पिता धर्मवीर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस का फोन आया। बताया कि मेरी बेटी की मौत हो गई है। मैं अस्पताल पहुंचा, फिर यहां से पोस्टमार्टम हाउस गया।

बताया कि जब बेटी मनीष के साथ भाग गई थी, तब उसका फोन बंद हो गया था। उसने किसी दूसरे नंबर से फोन किया तो मनीष ने उसे भी छीन लिया था। शनिवार (6 दिसंबर) को मानसी ने मौसी की लड़की आकांक्षा को मनीष के नंबर से फ़ोन किया। उससे उसके जीजा का नंबर मांगा, जब तक आकांक्षा नंबर देती तब तक मनीष ने फिर फोन छीन लिया। मानसी के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमी मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000